फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bangladeshi will eat Prayagraj Mandal's popcorn, maize sent from goods train for the first time

बांग्लादेशी खाएंगे प्रयागराज मंडल का पॉपकार्न, पहली बार मालगाड़ी से भेजा गया मक्का

Tue, 11 Aug 2020 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Aug 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi will eat Prayagraj Mandal's popcorn, maize sent from goods train for the first time
पॉपकॉर्न - फोटो : pixabay
प्रयागराज मंडल के पॉपकार्न की धूम अब बंगलादेश में भी दिखाई देगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के विभिन्न जिलों में पैदा होने वाला मक्का अब मालगाड़ी के माध्यम से सीधे पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश पहुंच जाएगा। यह संभव हुआ है उत्तर मध्य रेलवे द्वारा गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) के प्रयास से। बीडीयू की वजह से पहली बार प्रयागराज मंडल की मालगाड़ी से सोमवार को 2464 टन मक्का बंगलादेश के लिए भेजा गया। इससे रेलवे को लाखों रुपये की आय भी हुई। 
विज्ञापन


दरअसल, पिछले माह ही एनसीआर द्वारा माल लदान की मात्रा बढ़ाने के लिए बिजनेस डेवलप्मेंट युनिटों का गठन किया गया था। इसके प्रयास से प्रयागराज मंडल के तमाल जिलों में पैदा होने वाला मक्का बांग्लादेश के लिए निर्यात किया गया। यह विशेष मालगाड़ी प्रयागराज जंक्शन के रास्ते सोमवार को ही बांग्लादेश के लिए रवाना हुई। इससे रेलवे को 55 लाख रुपये की मालभाड़ा आय हुई। 
विज्ञापन


एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इसके पूर्व झांसी मण्डल के रायारू स्टेशन से डी ऑयल केक (डीओसी) का लदान बांग्लादेश के लिये रविवार नौ अगस्त को किया गया। इससे भी रेलवे को 54 लाख रुपये की आय हुई। सीपीआरओ के मुताबिक एनसीआर की बीडीयू के गठन से जोन के 17 गुड्स शेडों में  लोडिंग हेतु बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाया है। साथ ही माल ढुलाई में विभिन्न प्रोत्साहनों को लागू करने जैसे कई कदम उठाए हैं। इसके अलावा माल लदान को और गति प्रदान करने के लिए, स्टेशन से स्टेशन (एसटीएस) रियायती माल परिवहन दर को अंतिम रूप दिया गया है,  जिसके अन्तर्गत आईटीसी लिमिटेड द्वारा डबरा और दतिया स्टेशनों से आईटीसी के भोपाल संयंत्र के लिए खाद्यान्न लोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआरओ ने बताया कि देवलाली-दानापुर के मध्य पहली किसान रेल में फल और सब्जियों को ले जाने की सुविधा हेतु मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर भी निर्धारित ठहराव दिया गया है। इसके अतिरिक्त ओखा-गुवाहाटी, गुवाहाटी- नई दिल्ली, हावड़ा- अमृतसर और जोधपुर- गुवाहाटी के मध्य 8 विशेष पार्सल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और इन ट्रेनों को टूंडला, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed