Magh Mela : संगम क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर 26 जनवरी तक रोक, भीड़ बढ़ी तो और पहले रोक दिए जाएंगे वाहन
श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की जो व्यवस्था बनाई गई है, उसके मुताबिक श्रद्धालुओं के वाहन हेलीपैड पार्किंग से आगे नहीं जाएंगे। इसके अलावा प्लॉट नंबर 17 पार्किंग, गल्ला मंडी दारागंज पार्किंग, काली सड़क पर दाहिने एवं बाएं बनी पार्किंग और ओल्ड जी.टी. कछार पार्किंग में भी श्रद्धालु वाहन पार्क कर सकेंगे।
विस्तार
पौष पूर्णिमा के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए संगम क्षेत्र में 26 जनवरी तक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध बुधवार रात से लागू हो गया। यह प्रतिबंध प्रशासनिक व चिकित्सीय वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों पर लागू होगा।
श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की जो व्यवस्था बनाई गई है, उसके मुताबिक श्रद्धालुओं के वाहन हेलीपैड पार्किंग से आगे नहीं जाएंगे। इसके अलावा प्लॉट नंबर 17 पार्किंग, गल्ला मंडी दारागंज पार्किंग, काली सड़क पर दाहिने एवं बाएं बनी पार्किंग और ओल्ड जी.टी. कछार पार्किंग में भी श्रद्धालु वाहन पार्क कर सकेंगे।
भीड़ अधिक होने पर ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था
1. मिर्जापुर- रीवा की ओर से आने वाले समस्त दोपहिया व चारपहिया वाहनों को लेप्रोसी चौराहे के बगल में नवप्रयागम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
2.जौनपुर-वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों को कटका तिराहे से डायवर्जन कर ओल्ड जीटी कछार पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
3.कानपुर-लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को सीएमपी डिग्री काॅलेज, केपी इंटर काॅलेज व बक्शी बांध कछार पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
मेला क्षेत्र में पैदल आगमन करने वाले स्नानार्थियों व श्रद्धालुओं हेतु मार्गः
1. संगम आने का पैदल मार्ग- संगम आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों को जीटी जवाहर से प्रवेश कर काली सड़क आकर काली रैंप से होते हुए संगम अपर मार्ग से संगम भेजा जाएगा।
2. संगम से वापसी का पैदल मार्ग- श्रद्धालु संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग से होते हुए इंटरलाॅकिंग मार्ग से जगदीश रैंप मार्ग एवं त्रिवेणी मार्ग चौराहे से वापस परेड क्षेत्र में स्थित पार्किंगस्थल पहुंच सकेंगे।
मेला क्षेत्र में प्रवेश जीटी जवाहर चौराहे एवं निकास हर्षवर्धन चौराहे से प्रस्तावित है। प्रमुख स्नान पर्व के दिनों में अक्षयवट दर्शन के लिए बंद रहेगा और सामान्य दिनों में सुबह 07.00 बजे से शाम 17.30 बजे तक खुलेगा।