फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ban on demolition of building located at Orderly Bazaar, authority officials can acquire land

High Court : अर्दली बाजार स्थित भवन ध्वस्तीकरण पर रोक, भू अधिग्रहण कर सकते हैं प्राधिकारी अधिकारी

Sun, 07 Jan 2024 12:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 12:36 PM IST
सार

याची का कहना था कि याची के पिता निजामुद्दीन के नाम भवन के एक हिस्से का 13 दिसंबर 1995 का बैनामा है। जिसे किसी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है। वह भवन स्वामी होने के नाते कब्जे में है।

विज्ञापन
Ban on demolition of building located at Orderly Bazaar, authority officials can acquire land
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के अर्दली बाजार निवासी याची के आवास के ध्वस्तीकरण व बेदखली के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि याची के आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही प्राधिकारी अधिकारी भू अधिग्रहण कर सकते हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति एसडी सिंह तथा न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ ने फखरूद्दीन कुरैशी की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है।

विज्ञापन


याची का कहना था कि याची के पिता निजामुद्दीन के नाम भवन के एक हिस्से का 13 दिसंबर 1995 का बैनामा है। जिसे किसी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है। वह भवन स्वामी होने के नाते कब्जे में है। विकास प्राधिकरण जिला अदालत से सन्दहा रोड वाया आशापुर का चौड़ीकरण कर रहा है। याची की जमीन का न तो अधिग्रहण किया गया है और न ही अधिकारियों के साथ उसका कोई करार हुआ है। जबरन उसके मकान को ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


राज्य सरकार के अधिवक्ता का कहना था कि राजस्व अभिलेखों में भवन व जमीन महाराजा बनारस के नाम दर्ज है। बैनामा करने वाले का जमीन पर स्वामित्व नहीं था, इसलिए याची को जमीन का स्वामित्व प्राप्त नहीं है। अन्य भवन स्वामियों से सड़क चौड़ीकरण के हक में करार हो चुका है। याची से करार की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि बैनामा निरस्त करने के लिए कोई वाद लंबित नहीं है। ऐसे में याची की आपत्ति सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed