{"_id":"5cc89f5fbdec220777252514","slug":"balaji-businessman-shot-condition-delicate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक
Wed, 01 May 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जनपद के लालगंज से मंगलवार की रात लौट रहे सराफा व्यापारी के पेट में गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि स्कूटी सवार बदमाशों ने उसे गोली मारी है। गोली क्यो मारी गई, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने घायल सराफा व्यापारी को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बा निवासी रजउद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन की मिर्जापुर जिले के लालगंज बाजार में सराफा की दुकान है। वह प्रतिदिन घर से आता जाता है। मंगलवार शाम को स ात बजे दुकान बंद करके वह बाईक से वापस घर लौट रहे थे। रात में 7.30 बजे वह अपने घर से सात किमी दूर धरी गांव पहुंचा था, तभी सामने से आए स्कूटी सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी और वह घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुुंची पुलिस घायल सराफा व्यापारी रजउद्दीन को लाद फांदकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे शहर के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर मांडा भारत सिंह का कहना है कि स्कूटी सवार बदमाशों ने उसे गोली मारी है। ऐसा पता चला है लेकिन क्यो मारी है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
..................................................................