फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bail application of Mafia Atiq's henchman Asad Kalia rejected, accused of demanding extortion of Rs 5 crore

High Court : माफिया अतीक के गुर्गे असद कालिया की जमानत अर्जी खारिज, पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का है आरोप

Wed, 23 Oct 2024 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 07:06 PM IST
सार

मामला प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र का है। मोहम्मद मुस्लिम ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि 2021-22 में चकिया तिराहे से असद कालिया, उमर, अतीक के गनर ऐहतेशाम करीम आदि उसे जबरन गाड़ी में बैठकर अतीक के ऑफिस ले गए।

विज्ञापन
Bail application of Mafia Atiq's henchman Asad Kalia rejected, accused of demanding extortion of Rs 5 crore
अतीक अहमद-अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अदालत ने पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के आरोपी माफिया अतीक अहमद के गुर्गे मोहम्मद असद उर्फ असद कालिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। यह आदेश जिला जज संतोष राय की अदालत ने डीजीसी क्रिमिनल गुलाब चंद्र और आरोपियों के अधिवक्ता की दलीलों को सुनकर दिया।

विज्ञापन


मामला प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र का है। मोहम्मद मुस्लिम ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि 2021-22 में चकिया तिराहे से असद कालिया, उमर, अतीक के गनर ऐहतेशाम करीम आदि उसे जबरन गाड़ी में बैठकर अतीक के ऑफिस ले गए। वहां उन्होंने देवघाट वाली जमीन अतीक के बेटों उमर, अली के नाम बैनामा करने व पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए जान से मारने का प्रयास किया था।

विज्ञापन

अतीक-अशरफ हत्याकांड में नहीं हो सकी इंस्पेक्टर से जिरह

अतीक-अशरफ के हत्यारोपियों के खिलाफ चल रहे ट्रायल में मंगलवार को धूमनगंज के इंस्पेक्टर राजेश मौर्य से जिरह नहीं हो सकी। अब मामला 11 नवंबर को जिरह के लिए सूचीबद्ध होगा। मामले का ट्रायल अपर सत्र न्यायाधीश बीके मिश्रा की अदालत में चल रहा है।

इससे पहले गवाह और तत्कालीन इंस्पेक्टर राजेश मौर्य से जिरह होनी है, लेकिन वह अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। इससे ट्रायल कोर्ट ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। अतीक-अशरफ के तीनों हत्यारोपी सनी उर्फ पूरन सिंह उर्फ मोहित सिंह, लवलेश व अरुण मौर्य चित्रकूट के जिला कारागार में बंद हैं। इनके खिलाफ एसआईटी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 13 जुलाई 2023 को आरोप पत्र दाखिल किया था। इसके बाद मामला ट्रायल के लिए सत्र न्यायलय की सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed