फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bai Ka Bagh to Rambagh thundered from bulldozers

बाई का बाग से रामबाग तक गरजा बुलडोजर

Fri, 06 May 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 06 May 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bai Ka Bagh to Rambagh thundered from bulldozers
बाईकाबाग में गरजा बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 नगर निगम ने बृहस्पतिवार को बाई का बाग और रामबाग में अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान रोड पटरी पर अवैध रूप से चल रहा बस अड्डा और टैक्सी स्टैंड हटाया गया। कुछ टैक्सी सीज भी की गई। कार्रवाई में गुमटी, टिन शेड, रैंप तोड़ने के साथ जुर्माना वसूला गया। शाम को निगम के दस्ते ने सिविल लाइंस में कूपर रोड पर एक नजूल भूखंड पर चल रही डेयरी को ध्वस्त किया। इस दौरान लोगों ने विरोध का भी प्रयास किया लेकिन साथ गई पुलिस के कारण स्थिति नियंत्रण में रही।
विज्ञापन


एसीएम सेकेंड राजकुमार द्विवेदी, जोनल अधिकारी शारदेंदु सिंह, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में निगम का दस्ता दिन में बाई का बाग चौराहा पहुंचा। यहां से केपी कक्कड़ रोड, रामबाग हनुमान मंदिर चौराहा, वहां से रामबाग रेलवे स्टेशन होकर बाई का बाग पार्क तक कार्रवाई की गई। इस दौरान केपी कक्कड़ रोड अवैध रूप से चल रहा बस अड्डा तथा रेलवे स्टेशन के पास टैक्सी स्टैंड हटाया गया। यहां ड्राइवरों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन कीडगंज थाने की पुलिस एवं पर्याप्त मात्रा में पीएसी के कारण किसी की नहीं चली। कार्रवाई में रोड पटरी पर 13 गुमटी-ठेले, तीन दुकानों के आगे टिन शेड, नाले के ऊपर सात रैंप तोड़े।
विज्ञापन


दूसरी ओर शाम को एसीएम सेकेंड, अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव के नेतृत्व में कूपर रोड पर एक नजूल भूखंड पर लंबे समय से चल रहे डेयरी हटाई गई। सिविल लाइंस थाने समेत बड़ी संख्या में पुलिस के साथ पहुंचे दस्ते ने दोनों तरफ से सड़क बंद कराके सबसे पहले भूखंड से मवेशियों को बाहर निकाला। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन उनकी एक न चली। दस्ते ने जानवरों को बांधने के लिए जमीन में गड़े खूंटे उखाड़े। यहां कमरों में रखा सामान बाहर निकालकर उसे गिरा दिया गया। सामान निगम की गाड़ियों में भरकर पशुपालकों के साथ रिश्तेदारों के यहां भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed