फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   B Pharma student hanged herself, had a fight with a friend on the phone

Prayagraj : बी फार्मा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, दोस्त से फोन पर हुआ था झगड़ा

Mon, 08 May 2023 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 May 2023 01:27 PM IST
सार

कर्नलगंज के सलोरी इलाके में बीफार्मा की छात्रा 25 वर्षीय दीपिका सरोज ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव लाॅज में बने कमरे में फंदे पर लटकता मिला। साथ में रहने वाली फुफेरी बहन ने बताया कि रविवार शाम दीपिका का अपने एक दोस्त से फोन पर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
B Pharma student hanged herself, had a fight with a friend on the phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नलगंज के सलोरी इलाके में बीफार्मा की छात्रा 25 वर्षीय दीपिका सरोज ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव लाॅज में बने कमरे में फंदे पर लटकता मिला। साथ में रहने वाली फुफेरी बहन ने बताया कि रविवार शाम दीपिका का अपने एक दोस्त से फोन पर विवाद हुआ था।

विज्ञापन

 

दीपिका पुत्री मानिक लाल सरोज मूल रूप से प्रतापगढ़ के फतनपुर की रहने वाली थी। वह मथुरा के एक कॉलेज से बीफार्मा की पढ़ाई कर रही थी। वह कर्नलगंज के सलोरी मोहल्ले में स्थित एक लॉज में अपनी फुफेरी बहन के साथ रहती थी। दोनों एक निजी अस्पताल में काम भी करती थीं। रविवार को उसकी फुफेरी बहन शाम को कहीं बाहर चली गई। रात में 10 बजे के करीब वापस आई तो देखा कि दीपिका फांसी पर लटकी हुई है।

विज्ञापन


उसने शोरगुल मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और फिर सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पूछताछ में फुफेरी बहन ने बताया है कि छात्रा का अपने दोस्त से किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हुआ था। घटना की सूचना पर फाफामऊ में रहने वाले उसके बहन और बहनोई भी आ गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed