फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayush in BA, Trishita topped in BCA entrance exam

बीए में आयुष, बीसीए प्रवेश परीक्षा में त्रिशिता अव्वल

Mon, 26 Oct 2020 09:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Ayush in BA, Trishita topped in BCA entrance exam
बीए में आयुष, बीसीए प्रवेश परीक्षा में त्रिशिता अव्वल
विज्ञापन

प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) की सत्र 2020-21 के लिए हुई स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया। बीए में आयुष पटेल अव्वल रहे तो बीकॉम प्रवेश परीक्षा की मेरिट में आयुषी गुप्ता ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, बीसीए प्रवेश परीक्षा में त्रिशिता केसरवानी ने टॉप किया। प्रवेश परीक्षा का परिणाम महाविद्यालय की वेबसाइट www.eccprayagraj.org पर भी उपलब्ध है।
स्नातक विषय में गणित विषय के साथ पांच विकल्प उपलब्ध हैं। फिजिक्स केमेस्ट्री मैथ्स स्ट्रीम में फलक मुजीब ने टॉप किया और फिजिक्स इलेक्ट्रानिक्स मैथ्स, फिजिक्स कंप्यूटर अप्लीकेशन मैथ्स, फिजिक्स स्टैटिस्टिक्स मैथ्स एवं फिजिक्स बायोफिजिक्स मैथ्स स्ट्रीम में प्रतीक यादव अव्वल रहे। बायोलॉजी वर्ग में तीन विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें बॉटनी बायोटेक्नोलॉजी केमेस्ट्री स्ट्रीम में सुहाना हुसैन ने टॉप किया। वहीं, बॉटनी जूलॉजी केमेस्ट्री स्ट्रीम में पीयूष और बॉटरी माइक्रोबायोलॉजी जूलॉजी स्ट्रीम में रिशिता सिंह अव्वल रहीं।
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन प्रवेश सोमवार से शुरू हो गया है, जबकि 28 अक्तूबर से प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। इस दौरान फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन दो से चार नवंबर तक महाविद्यालय परिसर में होगा। नौ नवंबर से ऑनलाइन मोड में नए सत्र की कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। प्रवेश प्रभारी डॉ. जस्टिन मसीह के अनुसार परास्नातक में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों अभ्यर्थियों का ऑफलाइन मोड में साक्षात्कार 27 अक्तूबर को महाविद्यालय परिसर में संबंधित विभागों में होगा और इसके बाद महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फीस जमा की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed