{"_id":"61fea4b4cf77144a0921effa","slug":"audio-viral-bjp-mlc-threatened-the-inspector-said-improve-or-else-i-will-fix","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो वायरल : भाजपा एमएलसी के नाम से दरोगा को धमकाया, बोले- सुधर जाओ नहीं तो ठीक कर दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडियो वायरल : भाजपा एमएलसी के नाम से दरोगा को धमकाया, बोले- सुधर जाओ नहीं तो ठीक कर दूंगा
Sun, 06 Feb 2022 12:02 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:02 AM IST
सार
तेलियरगंज में शुक्रवार को पुलिसवाले वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय उन्होंने एक गाड़ी को रोका। चालक से गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा। चालक ने कहीं फोन मिलाया और दरोगा से कहा बात करिए।
विज्ञापन
prayagraj news : भाजपा से एमएलसी प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज इलाके में शुक्रवार को वाहन चेकिंग के समय भाजपा एमएलसी के नाम से दरोगा को धमकाया गया। गालीगलौज भी की गई। फोन करने वाले ने कहा कि तुम सरकार को बदनाम करने के लिए गाड़ियों को रोक रहे हो। सुधर जाओ नहीं तो ठीक कर दूंगा। शनिवार को ऑडियो वायरल हुआ तो एसएसपी ने सीओ कर्नलगंज को जांच सौंप दी।
विज्ञापन
तेलियरगंज में शुक्रवार को पुलिसवाले वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय उन्होंने एक गाड़ी को रोका। चालक से गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा। चालक ने कहीं फोन मिलाया और दरोगा से कहा बात करिए। जिस शख्स को फोन किया गया, उसने खुद को सुरेंद्र चौधरी एमएलसी बताया। दरोगा को धमकाते हुए कहा कि गाड़ी को तुरंत छोड़ दिया जाए नहीं तो ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आगे कहा कि ‘मैं इस समय सिराथू जा रहा हूं, वरना खुद आ जाता। चालक के लिए उन्होंने कहा कि वह किसान-मजदूर है। उसे परेशान न किया जाए। तुम सरकार को बदनाम करने के लिए गाड़ियां रोक रहे हो। तुम लोग वसूली करते हो। इसके साथ ही उन्होंने दरोगा के लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। शनिवार को यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी ने सीओ चतुर्थ अजीत सिंह को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन