फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Auction: Bid for equipment of BPCL, but officers kept silent

नीलामी : बीपीसीएल के उपकरणों की लगी बोली, लेकिन अफसरों ने साधी चुप्पी

Sat, 09 Apr 2022 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 10:29 PM IST
सार

बीपीसीएल के उपकरणों के लिए पूर्व में भी दो बार बोली लगी थी लेकिन खरीदार 54 करोड़ रुपये निर्धारित बेस प्राइज के बराबर राशि देने के लिए भी तैयार नहीं हुए। ऐसे में तीसरी बार शुक्रवार को फिर बोली लगाई गई। बेस प्राइज 44.85 करोड़ रुपये से बोली की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
Auction: Bid for equipment of BPCL, but officers kept silent
Prayagraj News : उद्योग मंत्री नंदी से मुलाकात करते बीपीसीएल कर्मचारी और सांसद रीता जोशी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बीपीसीएल के उपकरणों की नीलामी को लेकर स्थिति शनिवार को भी स्पष्ट नहीं हो पाई। हालांकि, एक अफसर के अनुसार नीलामी हो चुकी है और निर्धारित न्यूनतम राशि 44.85 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगी है। बीपीसीएल के लिए सबसे अधिक बोली किसने लगाई और कितनी लगी, इसे लेकर अफसर चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन




इसके विपरीत नीलामी करने वाली संस्था की ओर से नीलामी को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में यह चर्चा भी रही कि  केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री के हस्तक्षेप के बाद नतीजा घोषित करने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, सोमवार को स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। किसी तरह की रोक नहीं रही तो नीलामी का आदेश भी जल्द जारी हो जाएगा।
विज्ञापन



बीपीसीएल के उपकरणों के लिए पूर्व में भी दो बार बोली लगी थी लेकिन खरीदार 54 करोड़ रुपये निर्धारित बेस प्राइज के बराबर राशि देने के लिए भी तैयार नहीं हुए। ऐसे में तीसरी बार शुक्रवार को फिर बोली लगाई गई। बेस प्राइज 44.85 करोड़ रुपये से बोली की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार उपकरणों की नीलामी हो जाएगी। हालांकि, अंतिम आदेश का अभी इंतजार है। उधर, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने बीपीसीएल  को दोबारा चालू कराने तथा निजी हाथों को सौंपने के लिए प्रधानमंत्री एवं भारी उद्योग मंत्री से मुलाकात की थी। इसी परिपेक्ष्य में यह भी कहा जा रहा है कि नीलामी की आगे की प्रक्रिया रोकी जा सकती है।



कर्मचारियों संग नंदी से मिलीं सांसद डॉॅ.रीता
सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने बीपीसीएल के कर्मचारियों संग शनिवार को प्रदेश के उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मुलाकात की। उन्होंने उपकरणों की नीलामी के बजाय जमीन एवं तकनीकि के साथ पूरे बीपीसीएल की बिक्री किए जाने की बात की। उनका कहना था कि इससे कंपनी को बचाने के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने इस बाबत ज्ञापन भी सौंपा। डॉ.रीता तथा नंद गोपाल गुप्ता सोमवार या मंगलवार को मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed