फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   au foundation camp

मेधावियों को मान, हौसलों से उड़ान

Fri, 27 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 27 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
au foundation camp
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से बुधवार को विभिन्न स्कूलों के दस मेधावियों की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उन्हें स्व.अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से नवाजा गया। क्लाइव रोड स्थित ‘अमर उजाला’ दफ्तर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि आईजी जोन बीबी शर्मा ने सभी मेधावियों को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए। उन्होंने मेधावियों के सपनों को पंख देने के लिए अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए सभी मेेधावियों को सराहा और उन्हेें अपनी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इससे पहले अमर उजाला के संपादक डॉ.सचिन शर्मा ने बुके देकर मुख्य अतिथि आईजी जोन बीबी शर्मा का स्वागत किया और उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की विविध गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जुटे अभिभावकों ने अमर उजाला की पहल की सराहना की। कहा, अमर उजाला ने होनहारों को छात्रवृत्ति देकर उनका हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन

बता दें, स्व. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के लिए देश भर से तकरीबन सवा दौ सौ मेधावियों का चयन किया गया।  इसमें इलाहाबाद, प्रतापगढ़ एवं कौशांबी जिले के लिए हुई परीक्षा में दस मेधावियों को चुना  गया। नवंबर में इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कौशांबी में हुई परीक्षा में दो हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने भागीदारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्रों में ऋषि इंटर कॉलेज करछना इलाहाबाद के छात्र नागेश देव पांडेय, गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव के अखिलेश कुमार, राम नरायन लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करछना के मनीष कुमार कुशवाहा,क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज इलाहाबाद की छात्रा आकांक्षा, राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद के कृपेश सिंह, केपी इंटर कॉलेज इलाहाबाद के सिद्घार्थ श्रीवास्तव, लाला राम लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा इलाहाबाद के प्रशांत तिवारी बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी इलाहाबाद के मस्तराम, एमपी बिरला इंटर कॉलेज झूंसी के करन राज श्रीवास्तव एवं राम दुलार सिंह स्मारक डिग्री कॉलेज सोरांव के अमित कुमार का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed