फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   au cultural secretary of the students' union and two killed

इविवि छात्रसंघ के सांस्कृतिक सचिव समेत दो की मौत

Thu, 06 Oct 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
au cultural secretary of the students' union and two killed
allahabad
इलाहाबाद/रायबरेली। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाते वक्त हुए हादसे में सांस्कृतिक सचिव मनीष सैनी और छात्र अंकित पांडेय की मौत हो गई। छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा समेत इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सात छात्र जख्मी हो गए। दो राहगीर भी घायल हैं। छात्रों की पजेरो गाड़ी लखनऊ हाइवे पर  बाइक और साइकिल को टक्कर मारने के बाद गंग नगर पुल की रेलिंग से भिड़कर पलटी थी। घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया।  दुखद घटना की जानकारी पाकर इविवि के तमाम छात्र और अधिकारी शाम को रायबरेली पहुंच गए।
विज्ञापन

30 सितंबर को हुए इविवि छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष निर्वाचित अदील हमजा (23) मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए बुधवार सुबह सांस्कृतिक सचिव मनीष सैनी और विश्वविद्यालय के छह साथी छात्रों संग पजेरो स्पोर्ट्स गाड़ी से लखनऊ रवाना हुए थे। दिन में करीब ग्यारह बजे रायबरेली में लखनऊ हाईवे पर जगतपुर क्षेत्र से गुजरते समय उनकी पजेरो गाड़ी बाइक और साइकिल को टक्कर मारने के बाद गंग नहर पुल की रेलिंग से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि गाड़ी रेलिंग से टकराकर पलट गई। खबर पाकर पहुंची जगतपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे घायल छात्रों को बाहर निकाल सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक सचिव मनीष सैनी (26) और छात्र अंकित पांडेय (25) को मृत बताया। मनीष मिर्जापुर और अंकित गोमती नगर, लखनऊ का रहने वाला था। गंभीर रूप से घायल छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा (23) को पीजीआई लखनऊ ले जाया गया। हादसे में इलाहाबाद में स्टेनली रोड निवासी छात्र मयूद अहमद (17), कटरा में लाजपत राय रोड निवासी अनुभव सिंह (23), शताब्दी छात्रावास में रहने वाले कपिल प्रताप सिंह (21), सिद्धार्थनगर जनपद निवासी अखिलेश कुमार (25), बाराबंकी जनपद निवासी छात्रअंकित वर्मा (21) भी जख्मी हुए जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की खबर इलाहाबाद पहुंची तो विश्वविद्यालय में शोक छा गया। छात्रसंघ पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं गमगीन हो गए। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा और चीफ प्राक्टर प्रो.हर्ष कुमार समेत कई अधिकारी और छात्र शाम को रायबरेली में जिला अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed