फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AU admin issued notice to richa, says leave hostel

अल्टीमेटम: आठ दिसंबर तक हॉस्टल छोड़ें ऋचा

Fri, 06 Dec 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
AU admin issued notice to richa, says leave hostel
इविवि प्रशासन ने छात्रावास से बाहर करने के लिए डीएम, एसएससी को भेजा पत्र
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के महिला हॉस्टल एचओआर को छाड़ने के लिए इविवि प्रशासन ने छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह को आठ दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। इविवि प्रशासन को आशंका है कि ऋचा सिंह हॉस्टल नहीं छोडे़ंगी, ऋचा को हॉस्टल से बाहर करने के लिए डीएम और एसएसपी से गुहार लगाई गई है।
इसके लिए चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखा है। चीफ प्रॉक्टर की ओर से बृहस्पतिवार को ऋचा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ छात्रावास परिसर छोड़ने का आदेश दिया गया है। चीफ प्रॉक्टर ने डीएम और एसएसपी को भेजे पत्र यह आरोप भी लगाया गया है कि ऋचा सामान्य छात्राओं को भड़का रहीं हैं। उधर, ऋचा सिंह का कहना है कि वह प्रयागराज से बाहर हैं और लौटने पर सुबूतों के माध्यम से अपना जवाब देंगी।
विज्ञापन

राज्यसभा में मुद्दा उठने से इविवि में हड़कंप
राज्यसभा सांसद जया बच्चन की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के महिला छात्रावास परिसर में सुरक्षा का मुद्दा उठाए जाने के बाद इविवि में हड़कंप मचा है। बृहस्पतिवार को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में सभी महिला हॉस्टलों के अधीक्षकों की आकस्मिक बैठक बुलाई गई। अधीक्षकों ने कहा कि महिला छात्रावास में न तो कभी कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश करता है और न ही छात्राओं के साथ अशोभनीय आचरण होता है। महिला परिसर में पिछले पांच वर्षों से कोई भी निर्माण कार्य रात में नहीं कराया गया है। बैठक में कुल अभियंता, सुरक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed