फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempted of an innocent girl who went to buy toffee, accused shopkeeper in custody

Prayagraj : टॉफी लेने गई मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी दुकानदार हिरासत में

Mon, 02 Feb 2026 12:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 12:30 PM IST
सार

करेली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम दुकान पर टॉफी लेने गई चार साल की मासूम के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन
Attempted of an innocent girl who went to buy toffee, accused shopkeeper in custody
बच्ची के साथ रेप का प्रयास। - फोटो : साेशल मीडिया।

विस्तार

करेली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम दुकान पर टॉफी लेने गई चार साल की मासूम के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके चीखने पर इकट्ठा हुए लोगों को देखकर आरोपी भागने लगा तो ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव का परिवार मजदूरी कर भरण पोषण करता है। रविवार शाम परिवार की एक चार साल की बच्ची टॉफी लेने पड़ोस में स्थित एक दुकान पर गई थी। इस दौरान दुकानदार ने मासूम को अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम की चीख सुनकर जब लोग उधर पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा और सूचना करेली पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मासूम को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। एसीपी अतरसुइया राज कुमार मीणा ने बताया कि दुकान में टॉफी लेने गई मासूम से आरोपी ने छेड़खानी की है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed