{"_id":"66aeaa6a190228549505b414","slug":"attempt-to-kidnap-son-of-former-district-panchayat-member-allahabad-news-c-257-1-sald1006-108287-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे के अपहरण का प्रयास
Sun, 04 Aug 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुदांवा नहर पुलिया के पास शनिवार दोपहर स्कूल से घर आ रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया। किशोर ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो बाइक सवार बदमाश वहां से भाग गए। किशोर ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी तो वह उसे लेकर थाने पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार बुदांवा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश पटेल के बेटे अर्नव सिंह क्षेत्र के सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। शनिवार को अर्नव रोज की तरह स्कूल बस से वापस घर लौट रहा था। घर के पास बुदांवा नहर पुलिया पर वह उतर गया और पैदल ही घर की ओर जा रहा था। इसी बीच दो बाइक में चोर युवक पहुंचे और उसे अपनी बाइक में जबरन बैठाने का प्रयास करने लगे। उसने शोर मचाना शुरू किया तो बाइक सवार बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। मामले में छात्र के पिता दिनेश पटेल ने घूरपुर थाने में तहरीर दी है। दिनेश पटेल व उनकी पत्नी मधु पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ ही बुदांवा ग्राम के प्रधान रह चुके हैं। परिजनों का आरोप है कि मामले को पुलिस गंभीर नहीं हुई, शिकायत के बाद मौके पर दो सिपाहियों को भेजकर खानापूर्ति कर ली गई। एसीपी कौंधियारा विवेक यादव ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।