{"_id":"5d6192648ebc3e93c95efb52","slug":"attack-on-entering-the-house-when-stopped-from-driving-randomly-allahabad-news-ald253009436","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरतीब ड्राइविंग से रोका तो घर में घुसकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतरतीब ड्राइविंग से रोका तो घर में घुसकर किया हमला
विज्ञापन
Attack on entering the house when stopped from driving randomly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। अतरसुइया थाने के मीरापुर में बेतरतीब ड्राइविंग से रोकने पर मनबढ़ युवकों ने जमकर तांडव किया। घर पर चढ़कर पहले दो युवकों को हॉकी-डंडों से पीटा। मां बचाने आई तो उसे भी सड़क तक घसीट ले गए और हमला किया। आसपास के लोग जुटे तो पथराव करते हुए भाग निकले। घटना मीरापुर चौकी से कुछ दूरी पर हुई। घटना में महिला के साथ ही दोनों बेटों को भी चोट आई है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
मीरापुर मस्जिद के पास रहने वाले बालकृष्ण द्विवेदी ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब 7.30 बजे उनके बेटा उज्जवल(22) व भतीजा अवनीश(18) मीरापुर बाजार से लौट रहे थे। तभी एक ही बाइक पर सवार दरियाबाद के तीन मनबढ़ युवकों ने दोनों को टक्कर मार दी। विरोध पर झगड़ा करने लगे। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। हालांकि जैसे ही दोनों घर पहुंचे, चापड़ व लाठी लेकर खड़े तीनों युवकों ने हमला बोल दिया। भागने पर घर के भीतर घुसकर मारपीट की। परिजनों ने विरोध किया तो फोन कर 20-25 साथियों को बुला लिया, जिन्होंने घर में घुसकर जमकर उपद्रव किया।
विरोध पर ठेकेदार की पत्नी रतन (40) को सड़क तक घसीट लाए और उन पर भी हमला किया। साथ ही गले से सोने की चेन लूट ली। आसपास के लोगों ने सूचना दी तो पीआरवी 77 मौके पर पहुंची और हमलावरों को खदेड़ लिया। हालांकि वह भागने में कामयाब रहे। हमले में उज्ज्वल, अवनीश के साथ ही रतन को भी चोट आई। सूचना पर करेली थाने की फोर्स संग डायल 100 की कई गाड़ियां पहुंच गई। हालांकि अतरसुइया थाने की फोर्स सूचना देने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची। देर रात भुक्तभोगी पक्ष कीओर से थाने में तहरीर दी गई। इस बारे में इंस्पेक्टर को फोन किया गया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
मामला दो समुदायों का होने से तनाव
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर युवक दूसरे समुदाय के थे और इससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से स्थिति नियंत्रित हो गई। उधर, सूचना पर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए थे। यही वजह है कि मौके पर भारी फोर्स बुलाई गई। वैसे स्थानीय लोगों का कहना है कि अतरसुइया में जगह-जगह जुआ व सट्टा संचालित हो रहा है और इसमें लिप्त लोग आए दिन स्थानीय लोगों से दबंगई दिखाते हैं। मामूली विवाद पर गालीगलौच व मारपीट तक उतारू हो जाते हैं। बताया कि दरियाबाद, मीरापुर, रानीमंडी में पुलिस की शह पर सट्टा संचालित हो रहा है। चर्चा है कि थाने में तैनात एक दरोगा इससे पहले अतरसुइया थाने की सीमा से सटे एक दूसरे थाने में तैनात था। जहां से उसे हटाकर लाइन में भेजा गया था। लेकिन, जुगाड़तंत्र के जरिए उसने इस बार अतरसुइया में तैनाती पा ली।