{"_id":"5fc93f228ebc3e9b9f37361c","slug":"attack-on-divisional-inspector-after-entering-rto-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ कार्यालय में घुसकर संभागीय निरीक्षक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ कार्यालय में घुसकर संभागीय निरीक्षक पर हमला
Fri, 04 Dec 2020 01:10 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
मुंडेरा स्थित आरटीओ कार्यालय में घुसकर संभागीय निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता पर हमला किया गया। अनुचित तरीके से कार्य करने का दबाव डाला गया और इंकार पर हाथापाई कर लहूलुहान कर दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे जेल भी भेज दिया गया है।
शेरवानी लीगेसी धूमनगंज में रहने वाले संजय आरटीओ कार्यालय में संभागीय निरीक्षक प्राविधिक के पद पर कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि उनके कक्ष में दोपहर 3.30 बजे के करीब मयंक शुक्ला निवासी प्रीतमनगर ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आठ प्रपत्र लेकर आया और नियमविरुद्ध तरीके से काम कराने की कोशिश की।
इंकार करने पर हाथापाई शुरू कर दी जिसमें उनके हाथ की उंगली फट गई। जिसके बाद आरोपी गालीगलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। वहां मौजूद अन्य कर्मियों ने बीचबचाव कर उन्हें बचाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरेापी को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद भुक्तभोगी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। धूमनगंज इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, लोकसेवक से मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।