फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attack on BJP Metropolitan Vice Presidential

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Thu, 14 Mar 2019 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Attack on BJP Metropolitan Vice Presidential
डेमो - फोटो : डेमो

भारतीय जनता पार्टी महानगर उपाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव पर बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने प्राणघातक हमला कर दिया। हमलावरों ने गोली के साथ बम भी चलाए लेकिन किसी तरह आनंद ने छिपकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की सूचना मिलते ही कई थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। भुक्तभोगी ने अज्ञात के खिलाफ जार्जटाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जार्जटाउन निवासी आनंद श्रीवास्तव इन दिनों केपी इंटर कॉलेज के पास एक गेस्ट हाउस बनावा रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे वह गार्ड रूम में खाना खा रहे थे तभी तीन बाइक पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे।

विज्ञापन


उन लोगों ने उसे आवाज देनी शुरू कर दी। जब तक वह कुछ समय पाते, तभी फायरिंग शुरू हो गई। इस पर वह अंदर के कमरे की ओर भागे। हमलावरों ने उसको निशाना बनाकर बम भी फेंके। फायरिंग की सूचना मिलते ही सीओ कर्नलगंज श्रीचंद्र समेत इंस्पेक्टर जार्जटाउन, सिविल लाइंस, कर्नलगंज से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ श्रीचंद्र के मुताबिक मौके से एक बुलेट बरामद हुई है। हमला के पीछे आनंद कोई भी वजह पुलिस को नहीं बता सके हालांकि पुलिस का मनाना है कि गेस्ट हाउस के निर्माण को लेकर ही विवाद की वजह समझ में आ रही है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। सीओ के मुताबिक मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed