फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ATS reached Magh Mela, snipers will also be deployed, soldiers will be equipped with modern weapons.

Prayagraj : माघ मेले में पहुंची एटीएस, स्नाइपर भी होंगे तैनात, अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे जवान

Sun, 14 Jan 2024 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 12:14 PM IST
सार

एटीएस की टीमों ने शनिवार को माघ मेला क्षेत्र में गश्त की और संवेदनशील स्थानों का जायजा भी लिया। माघ मेले में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। तमाम बड़े साधु संतों का भी आवागमन होता है।

विज्ञापन
ATS reached Magh Mela, snipers will also be deployed, soldiers will be equipped with modern weapons.
माघ मेला प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के क्रम में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। एटीएस की दो टीमों ने माघ मेले में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। एटीएस की टीम में स्नाइपर भी शामिल हैं जिन्हें मुख्य स्नान पर्वों पर संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा। विशेष रूप से प्रशिक्षित और अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्नाइपर गड़बड़ी फैलाने वालों पर खास नजर रखेंगे।

विज्ञापन


एटीएस की टीमों ने शनिवार को माघ मेला क्षेत्र में गश्त की और संवेदनशील स्थानों का जायजा भी लिया। माघ मेले में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। तमाम बड़े साधु संतों का भी आवागमन होता है। कई राजनैतिक लोगों का भी आगमन होता है। इसके अलावा विदेश से भी पर्यटक आते हैं। इसे देखते हुए मेला क्षेत्र में हर साल सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं। यहां पुलिस व पीएसी के साथ ही पैरामिलिट्री भी तैनात की जाती है।

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए ही यहां आतंकवादी निरोधक दस्ते की भी सेवाएं ली जा रही हैं। इस बार माघ मेले में एटीएस की दो टीमें कैंप कर रही हैं। खास बात है कि इस टीम में स्नाइपर भी शामिल हैं। यह स्नाइपर गड़बड़ी फैलाने वालों को बेहद दूर से चिह्नित करने व उन्हें शिकंजे में लेने के लिए सक्षम हैं। एटीएस टीम में शामिल जवान विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं। जो किसी भी खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।

मुख्य स्नान पर्वों पर एटीएस के जवानों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा। इनमें संगम, बंधवा हनुमान समेत अन्य कई स्थल शामिल हैं। डीआईजी डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि माघ मेले में एटीएस की दो टीमों को तैनात किया गया है। यह टीमें पूरे क्षेत्र पर लगातार सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।



एंटी सबाटोज, बम डिस्पोजल स्क्वॉयड भी

माघ मेले में पुलिस, पीएसी के साथ ही एंटी सबाटोज व बम डिस्पोजल स्क्वाॅड भी तैनात किए गए हैं। मुख्य स्नान पर्व से पूर्व एंटी सबाटोज टीमें माघ मेला क्षेत्र में स्थित प्रत्येेक संवेदनशील स्थलों पर पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाएंगी। मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर शनिवार को भी हनुमान मंदिर, संगम नोज समेत तमाम स्थलों पर चेकिंग की गई। बम डिस्पोजल स्क्वाॅयड भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद हैं।

त्वरित कार्रवाई के लिए आरएएफ

माघ मेले में मुख्य स्नान पर्वों पर किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई का जिम्मा आरएएफ के पास रहेगा। आरएएफ की दो कंपनियों को मुख्य स्नान पर्वों पर मेला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed