फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq-Ashraf murder case: Mafia murderers will be produced through video conferencing, are lodged in Pratapgarh

अतीक - अशरफ हत्याकांड : अतीक, अशरफ की हत्या के आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा फिर बढ़ी

Fri, 12 May 2023 11:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 May 2023 11:39 AM IST
सार

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम से विवेचक की ओर से तीनों आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य की 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की गई थी। तीनों को इसके पहले 29 अप्रैल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश किया गया था, तब अदालत ने 14 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाते हुए तीनों को प्रतापगढ़ जेल भेजने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
Atiq-Ashraf murder case: Mafia murderers will be produced through video conferencing, are lodged in Pratapgarh
लवलेश तिवारी, सनी सिंह व अरुण मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या के आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। उन्हें अब 25 मई को फिर अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को सुरक्षा के मद्देनजर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम से विवेचक की ओर से तीनों आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य की 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की गई थी। तीनों को इसके पहले 29 अप्रैल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश किया गया था, तब अदालत ने 14 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाते हुए तीनों को प्रतापगढ़ जेल भेजने का आदेश दिया था। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों की पैरवी/बचाव के लिए कोई अधिवक्ता अभी तक नियुक्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन

15 अप्रैल की रात तीनों ने कॉल्विन अस्पताल में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता चला था कि लवलेश बांदा, सनी सिंह हमीरपुर और अरुण मौर्य कासगंज का रहने वाला है। इनके पास से तुर्किए निर्मित जिगाना, गिरसान और एक कंट्री मेड पिस्टल बरामद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश मौर्य की तहरीर पर शाहगंज थाने में तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। इसके बाद हत्याकांड की विवेचना एसआईटी को दी गई। एसआईटी ने शूटरों को पांच दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया और पूछताछ की। इस दौरान पता चला की दिल्ली के गोगी गैंग ने सनी सिंह को विदेशी पिस्टल रखने के लिए दिया था। लेकिन गोगी की हत्या के बाद सनी पिस्टल लेकर अपने घर भाग निकला। एसआईटी की विवेचना अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed