फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ashraf Murder case Asad had says in Bareilly jail he will shoot Umesh pal in chest Shaista Parveen

Atiq Ashraf Murder: उमेश की इस बात पर भड़क गया था अतीक का पूरा कुनबा, असद ने कहा था- उसके सीने पर मारूंगा गोली

Wed, 10 May 2023 08:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 May 2023 08:41 AM IST
सार

प्रयागराज में मारे गए उमेश पाल ने माफिया अतीक अहमद को गालियां दी थीं, साथ ही शाइस्ता परवीन को लेकर टिप्पणी की थी। इस पर अतीक का पूरा कुनबा भड़क गया था। इसके बाद उमेश की हत्या का षडयंत्र रचा गया था। बरेली जेल में असद ने कहा था कि उमेश के सीने पर गोली मारूंगा। 

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder case Asad had says in Bareilly jail he will shoot Umesh pal in chest Shaista Parveen
umesh pal murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद और उमेश पाल के बीच यूं तो राजू पाल हत्याकांड के बाद से ही दुश्मनी चल रही थी, लेकिन फोन पर अतीक को गालियां और शाइस्ता को लेकर की गई टिप्पणी से पूरा कुनबा भड़क गया था। इसी के बाद उमेश की हत्या की साजिश रची गई। 
विज्ञापन


मां-बाप को अपशब्द कहे जाने से असद इस कदर भड़का हुआ था कि उसने बरेली जेल में अशरफ तथा अन्य लोगों के सामने कहा था कि वह उमेश के सीने में गोली मारेगा। हालांकि, अशरफ ने उसे शांत करते हुए कहा था कि वह कार से नहीं उतरेगा। लेकिन जब उमेश पर हमला किया गया तो असद न सिर्फ कार से उतरा बल्कि उसने उमेश को कई गोलियां भी मारीं। 
विज्ञापन


उसमें से एक उमेश के सीने पर लगी थी। असद के दोस्त आतिन जफर ने पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा किया था। उमेश हत्याकांड से कुछ दिन पहले गुड्डू मुस्लिम ने अपने मोबाइल से उमेश और अतीक की बात कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। अतीक ने गालियां दीं तो उमेश ने भी पलटकर गाली गलौज की। इसके साथ ही उसने शाइस्ता के बारे में भी टिप्पणी की। शायद किसी ने पहली बार अतीक को सामने से गाली दी थी। इसे लेकर अतीक भड़का तो पूरा कुनबा उमेश के खून का प्यासा हो गया। 

11 फरवरी को असद, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, विजय चौधरी उर्फ उस्मान आदि लोग बरेली जेल पहुंचे। इसके बाद उमेश की हत्या की पूरी प्लानिंग तैयार हुई। असद को भी कार से जाना था, लेकिन गाड़ी से उतरना नहीं था। यह सुनते ही असद भड़क गया। उसने अशरफ से कहा कि वह खुद उमेश के सीने पर गोली मारेगा। 


 

अशरफ ने उसे समझा बुझाकर शांत किया। कहा कि उसे कार से नहीं उतरना है। यहीं पर प्लानिंग बनी कि असद के मोबाइल और एटीएम कार्ड का उस दिन लखनऊ में प्रयोग किया जाएगा, ताकि वह इस मामले से बच निकले।

 

असद ने चाचा की बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उसने मन में सोच लिया था कि उमेश को गोली वह खुद ही मारेगा। 24 फरवरी की शाम जब उमेश के घर पर हमला किया गया तो कार में बैठा असद बाहर निकल आया। उमेश को उसने कई गोलियां मारीं। उमेश को दौड़ाते हुए वह अंदर तक गया। अंत में उसने उमेश के सीने पर गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed