फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmed Case: Condition of IS-227 gang, some suffering from illness and some absconding

Atiq Ahmed Case :  आईएस-227 गैंग का हाल, किसी को बीमारी तो कोई काटने लगा फरारी, तारीखों पर नहीं हो रहे पेश

Wed, 17 Apr 2024 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 11:49 AM IST
सार

प्रयागराज पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद माफिया अतीक के गैंग के सदस्य कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं। हर तारीख पर वह किसी न किसी बीमारी या दूसरा बहाना बनाकर पेश होने से बच रहे हैं। पुलिस ने अतीक गैंग के सदस्यों पर शिकंजा कस दिया है। 

विज्ञापन
Atiq Ahmed Case: Condition of IS-227 gang, some suffering from illness and some absconding
अतीक अहमद-अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी न सिर्फ प्रयागराज, बल्कि आसपास के कई जनपदों में आतंक का पर्याय बने माफिया अतीक अहमद के आईएस-227 गैंग के गुर्गों का हाल देखिए। पुलिस आयुक्त कोर्ट के शिकंजा कसते ही कोई बीमार पड़ गया है तो कोई बिना किसी सूचना के गायब है। सुनवाई की तारीखों पर अब वह खुद न पेश होकर पैरोकारों के जरिये रोज नए बहाने बना रहे हैं। पुलिस आयुक्त न्यायालय में इन दिनों गुंडा एक्ट के तीन हजार से ज्यादा मामलों पर कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन



ये मामले कई साल से दबे पड़े थे। कमिश्नरेट लागू होने के बाद ये फाइलें पुलिस आयुक्त न्यायालय पहुंचीं तो इनका संज्ञान लेकर पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने कार्रवाई शुरू की। संबंधितों को नोटिस जारी कर तलब किया और उन्हें अपना पक्ष रखने को आदेशित किया। इनमें अतीक के आईएस-227 गिरोह के भी बहुत से सदस्य शामिल हैं। हालांकि, पुलिस आयुक्त न्यायालय के शिकंजा कसते ही इनके तेवर ढीले पड़ गए हैं। अब वह हर सुनवाई पर तलबी से बचने के लिए नए बहाने बना रहे हैं।

विज्ञापन

घर से गायब हो गया है कुख्यात शूटर

पिछले महीने ही पुलिस आयुक्त न्यायालय ने अतीक के कुख्यात शूटर के खिलाफ वारंट जारी किया था। गुंडा एक्ट के मामले में नोटिस जारी करने के बाद भी कसारी-मसारी निवासी यह शूटर कोर्ट में पेश नहीं हुआ। सूत्रों का कहना है कि वारंट जारी होने के बाद से वह कहीं निकल भागा है। फिलहाल, जल्द उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया जा सकता है। अतीक के इस शूटर पर 17 केस दर्ज हैं।

शूटर के भाई ने बताया-बीमारी ने जकड़ा

पुलिस आयुक्त कोर्ट की ओर से आईएस-227 के ही एक और सक्रिय सदस्य व माफिया के शूटर के मरियाडीह निवासी भाई के खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया है। वह कई सनसनीखेज मामलों में आराेपी रह चुका है और इनमें मरियाडीह दोहरा हत्याकांड भी शामिल है। पूर्व में चले अभियान के दौरान उसका घर भी बुलडोजर से गिराया गया था। उसके अधिवक्ताओं ने बताया कि वह बीमार पड़ा है और बीमारी की वजह से पेश नहीं हाे पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed