फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmad

अतीक के साथ नामजद आरोपी पर शिकंजा

Sun, 13 Oct 2019 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Atiq Ahmad
Atiq Ahmad Byte On FIR Against Him, Allahabad - 04 004
विवेचक ने नरमी बरती तो डीआईजी-एसएसपी से की गई शिकायत
विज्ञापन

प्रयागराज। अतीक के साथ नामजद आरोपी पर पुलिस अब शिकंजा कसने जा रही है। रंगदारी मांगने के मामले में हरवारा के अशरफ ने अतीक अहमद समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक ने अन्य सभी के खिलाफ कार्रवाई कर दी लेकिन कुछ आरोपियों पर नरमी बरतते हुए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात की शिकायत डीआईजी से की गई है।

हरवारा के रहने वाले अशरफ ने तीन साल पहले अतीक अहमद, अब्दुल कुद्दूस, राजेश कुमार, मटरू, नियाज, रियाज अहमद, जाहिद, मो. शेख और जुल्फिकार अली उर्फ तोता के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। अतीक अहमद और जुलिफ्कार अली तोता तो पहले से ही जेल में है। विवेचक शैलेश बिंद ने मटरू और नियाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रियाज अहमद, जाहिद और शेख फरार हैं तो उनके खिलाफ कोर्ट से 82 की कार्रवाई की गई है। डीआईजी से शिकायत की गई कि धूमनगंज के अब्दुल कुद्दूस का नाम अशरफ वाली तीनों एफआईआर में है। इसके बाद भी विवेचक शैलेश कुमार ने उनके प्रति नरमी बरतते हुए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में शैलेश पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस अब बचे आरोपियों पर कार्रवाई में जुट गई है। एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ का कहना है कि अतीक के साथ नामजद किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। शिकायती पत्र उन्हें मिला नहीं है, मिलते ही दरोगा के खिलाफ आरोपों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed