फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atik's shooter, close block chief's jail will be changed

Prayagraj News: अतीक के शूटर, करीबी ब्लॉक प्रमुख की बदलेगी जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Atik's shooter, close block chief's jail will be changed
माफिया अतीक अहमद के शूटर अब्दुल कवि और करीबी कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख गोतस्कर गिरोह सरगना मुजफ्फर की जेल बदली जाएगी। सुरक्षा कारणों से दोनों को प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही उन्हें स्थानांतरित भी किया जा सकता है। हालांकि नैनी व कौशाम्बी जेल प्रशासन अभी ऐसा कोई आदेश न मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अब्दुल कवि जिला कारागार कौशाम्बी जबकि मुजफ्फर जिला कारागार नैनी में निरुद्ध है। अब्दुल कवि कौशाम्बी के सरायअकिल के भखंदा उपरहार का रहने वाला है। उसे राजूपाल हत्याकांड में 10 साल की सजा हो चुकी है। इस वारदात के बाद करीब 18 साल तक फरार रहने के बाद पिछले साल पांच अप्रैल को उसने लखनऊ सीबीआई कोर्ट मे सरेंडर कर दिया था। वर्तमान में वह आर्म्स एक्ट के मामले में कौशाम्बी जेल में है।
विज्ञापन

उधर प्रयागराज के नवाबगंज स्थित चफरी का मूल निवासी मुजफ्फर पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह अंतर जनपदीय गोतस्कर गिरोह का सरगना है। उस पर प्रयागराज के अलावा वाराणसी, कौशाम्बी, फतेहपुर, भदोही व चंदौली में 30 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले गोवध अधिनियम के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने जेल में रहते हुए ही ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था। इसी साल अक्तूबर में उस पर सोरांव पुलिस ने गैंगस्टर लगाया था। इससे पहले भी पांच बार उस पर गैंगस्टर लग चुका है।

सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा कारणाें से कारागार विभाग के अफसरों ने दोनों की जेल बदलने की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा था। इस पर विचार करने के बाद शासन की ओर से मंजूरी दे दी गई है। दोनों को फतेहगढ़ जेल भेजा जा सकता है। हालांकि, कौशाम्बी व नैनी जिला कारागार के अधीक्षकों अमिता दुबे व अजितेश मिश्रा ने इस संबंध में कोई भी आदेश मिलने की बात से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed