Ateeq Ahmad News : अतीक गैंग ने मांगी 20 लाख रंगदारी, भाई अशरफ समेत छह पर मुकदमा दर्ज
सूरजपाल शाहा उर्फ पीपलगांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी एक जमीन धूमनगंज के भीटी असदुल्लापुर गांव में है। आरोप है कि नवंबर 2021 में वह अपनी जमीन पर काम करा रहा था, तभी खालिद जफर, मो. माज, मो. मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा, मो. हसन व दो अज्ञात आ धमके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज में रहने वाले सूरज पाल से अतीक अहमद गैंग के सदस्यों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोप है कि खालिद अजीम उर्फ अशरफ के कहने पर उसके गुर्र्गों ने जमीन पर निर्माण करने से रोक दिया और रुपयों की मांग की। विरोध पर जमकर पिटाई भी की। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अतीक के भाई अशरफ समेत छह लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
सूरजपाल शाहा उर्फ पीपलगांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी एक जमीन धूमनगंज के भीटी असदुल्लापुर गांव में है। आरोप है कि नवंबर 2021 में वह अपनी जमीन पर काम करा रहा था, तभी खालिद जफर, मो. माज, मो. मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा, मो. हसन व दो अज्ञात आ धमके। यह सभी अतीक के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ के कहने पर आए थे और जमीन पर निर्माण करने से रोक दिया। विरोध पर खालिद व मुस्लिम असलहा सटाकर गालियां देने लगे।
साथ ही कहा कि यह अशरफ विधायक की प्लाटिंग है, निर्माण केलिए 20 लाख रंगदारी देनी होगी। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी और सभी मिलकर लाठी-डंडा व लात-घूंसों से पीटने लगे। बहुत हाथ-पैर जोड़ने पर छोड़ा लेकिन यह भी धमकाया कि शिकायत करने पर जान से मार दिए जाओगे। घटना की लिखित शिकायत धूमनगंज थाने में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई और तब जाकर रविवार को मुकदमा दर्ज हुआ। धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश मौर्य ने बताया कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
गुर्गों पर अवैध प्लाटिंग में भी चार मुकदमे
धूमनगंज थाने में रंगदारी मांगने के साथ ही अतीक अहमद गिरोह पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से भी चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। यह सभी मुकदमे अवैध प्लाटिंग के आरोप में लिखाए गए हैं। अवर अभियंता बीएन सिंह की ओर से दर्ज कराए गए पहले मुकदमे में मो. मुस्लिम व उसके सहयोगी, डायरेक्टर अकामा बिल्डर्स समेत अन्य को नामजद कराया गया है। दूसरे केस में खालिद जफर, अरुण कुमार, साउन, दुर्गेश चौहान व अन्य को आरोपी बनाया गया है। तीसरे मुकदमे में शाहिद जमील और चौथे मुकदमे में एमकेएम लैंड डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और अन्य पर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
एक गुर्गे पर नहीं हुई कार्रवाई, उठे सवाल
अवैध प्लाटिंग के मामले में एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर पर कार्रवाई न होने से सवाल भी खड़े हो रहे हैं। विकास प्राधिकरण की ओर से पिछले दिनों मुुंडेरा नीमसराय कॉलोनी के पीछे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर बनाए गए मकानों को बुल्डोजर चलवाकर ढहाया गया था। तब यह बात सामने आई थी कि अतीक से जुड़ेएक चर्चित प्रॉपर्टी डीलर की ओर से ही यह प्लाटिंग की गई थी। लेकिन इस मामले में पीडीए की ओर से अब तक एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई है। जिसे लेकर तरह-तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।