{"_id":"5f207cce8ebc3e639b720863","slug":"ateeq-ahamad-city-desk-news-ald282220866","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक के करीबियों पर धोखाधड़ी, अवैध कब्जे में दो केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक के करीबियों पर धोखाधड़ी, अवैध कब्जे में दो केस दर्ज
विज्ञापन
Atiq Ahmad Byte On FIR Against Him, Allahabad - 04 004
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़त व्यापारी ने धूमनगंज थाने में कुल पांच लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रयागराज। प्लॉट के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी व जमीन पर अवैध कब्जे के मामले मेें अतीक अहमद के करीबियों पर धूमनगंज पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। आरोपियों में टाउनशिप कंपनी का डायरेक्टर भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि जंाच की जा रही है।
क्लाइव रोड सिविल लाइंस निवासी अर्जुन कोचर व्यापारी हैं। उन्होंने धूमनगंज थाने में दो मामले दर्ज कराए। पहले मामले में आरोप लगाया कि ट्रिपलआईटी के सामने स्थित ग्रीन वैली टाउनशिप में उन्होंने 100 वर्ग गज के 22 प्लॉट बुक किए थे। जिसके एवज में कंपनी को पांच बार में करीब 21 लाख रुपये दिए। शुरुआत में वह पूछने पर कुछ समय बाद प्लॉट देने की बात कहते थे। लेकिन बाद में इससे मुकर गए और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कंपनी डायरेक्टर रुखसार अहमद उर्फ अच्छे व उसके भाइयों मो. मुस्लिम व मो. नाजिम और अबू साद व राजीव नागर के खिलाफ तहरीर देकर धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों में शामिल मो. मुस्लिम व एक अन्य अतीक अहमद के करीबी हैं।
उधर एक अन्य मामले में अर्जुन कोचर ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि धूमनगंज के ही शाहपुर पीपलगांव स्थित उनकी 16 बिस्वा जमीन है। जिस पर कब्जा करने की नीयत से मो. मुस्लिम व रुखसार अहमद उर्फ अच्छे ने बाउंड्रीवाल तोड़वा दी। साथ ही फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने में लगे हैं। यही नहीं जमीन के आसपास दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के अधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान करा रहा था यमुना में अवैध बालू खनन, केस दर्ज
-धूमनगंज के गोहटी गांव में पकड़े गए दो ड्राइवरों ने किया खुलासा
प्रयागराज। धूमनगंज के तारापुर में अवैध बालू खनन के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गोरखधंधा तारापुर गांव का प्रधान अजीत संचालित कर रहा है। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात धूमनगंज के गोहटी गांव में बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़े गए। पूछताछ में चालकों ने अपना नाम अरुण कुमार गौतम निवासी ज्ञानपुर भदेाही व विष्ण्ुा प्रसाद निवासी तारापुर बताया। साथ ही यह भी बताया कि बालू तारापुर गांव का प्रधान अजीत निकलवाता है और उसके कहने पर ही वह बालू एक से दूसरी जगह पहुंचाते हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर प्रधान की तलाश की जा रही है।