{"_id":"5b81b84e42c79246435d7442","slug":"atal-vihari","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल तेरा नाम रहेगा’, ‘अटल बिहारी अमर रहे’ आदि नारे शनिवार को शहर की तमाम सड़कों पर गूंजे। हजारों की भीड़ गगनभेदी नारों के साथ अपने प्रिय नेता को आखिरी विदाई देने के लिए सर्किट हाउस से संगम तट तक जमी रही। बारिश के बावजूद सड़क किनारे खड़े लोग सुबह से ही अस्थि कलश का इंतजार कर रहे थे। धीमी रफ्तार से बढ़ रहा अस्थि कलश जिस भी चौराहे पर पहुंचता, वहां पूरा माहौल अटलमय हो जाता।
संगम तट तक शहर में तकरीबन ऐसा ही माहौल रहा। शहर के तमाम स्थानों पर लगे होर्डिंग और उसमें लिखी उनकी कविताओं की चुनिंदा पंक्तियां जैसे लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं... आदि का भी पाठ लोग करते रहे। सर्किट हाउस से जब संगम जाने के लिए पूर्व पीएम का अस्थिकलश रथ में रखा गया तो तमाम लोग भावुक हो गए। इस दौरान रथ पर जमकर पुष्प वर्षा की गई। रास्ते भर अस्थिकलश के काफिले में चुनिंदा भजन चलते रहे। शहर के तमाम स्थानों पर बनाए गए तोरण द्वार पर पंडाल लगाकर बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाओं आदि ने अपने नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इंदिरा गांधी चौराहे पर बरखा प्रकाश तो एजी ऑफिस चौराहे पर अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया की टीम ने पुष्प चढ़ाए। हीराहलवाई चौराहे पर मनोज कुशवाहा, आशीष गुप्ता, धोबीघाट चौराहा, हीरा हलवाई चौराहा, लोकसेवा आयोग चौराहे पर बीएचएस के छात्रों ने एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया द्विवेदी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आजाद पार्क के सामने विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, इंडियन प्रेस चौराहे पर आनंद श्रीवास्तव, सांसद श्यामा चरण गुप्त के आवास के सामने शशि वार्ष्णेय, अमर नाथ तिवारी, सोहबतियाबाग में बीबीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा की। तमाम स्थानों पर शहरियों ने बारिश में भीगते हुए अपने छत से भी पुष अर्पित किए।
पूर्व पीएम के अस्थिकलश यात्रा में दो बड़े वाहनों में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं विधायक और अन्य भाजपा पदाधिकारी बैठे। अस्थिकलश वाले रथ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता जोशी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद श्यामा चरण गुप्त, विनोद सोनकर, मेयर अभिलाषा गुप्ता, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता आदि सवार हुए। जबकि दूसरे वाहन में विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी के साथ कई अन्य विधायक एवं भाजपा नेता योगेश शुक्ल आदि सवार हुए। हालांकि, बारिश होने की वजह से तमाम विधायक खुले वाहन से उतर गए। बाद में केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य, भाजपा नेता देवेंद्र नाथ मिश्र आदि छाता लेकर उस वाहन से परेड ग्राउंड तक गए। उधर, हर्ष समेत तमाम विधायक अपने वाहनों से परेड ग्राउंड तक गए।