{"_id":"5d4735c68ebc3e6c9a25d63e","slug":"at-the-time-of-telegraph-of-the-board-the-death-of-the-baby-girl-allahabad-news-ald2513675174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड में तार लगाते वक्त लगा करंट, बालिका की मौत्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड में तार लगाते वक्त लगा करंट, बालिका की मौत्
विज्ञापन
At the time of telegraph of the board, the death of the baby girl
बोर्ड में तार लगाते वक्त लगा करंट, बालिका की मौत
करेली में मुन्ना मस्जिद के पास हुई घटना, घर में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। करेली में मुन्ना मस्जिद के पास रहने वाली 12 साल की इकरा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बोर्ड में कूलर का तार लगा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। घरवाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, ऐसे मेें लिखापढ़ी के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
मुन्ना मस्जिद के पास रहने वाली रूबी के शौहर का इंतकाल हो चुका है। वह अपनी तीन बेटियों के साथ एक रिश्तेदार के मकान में रहती थी। किसी तरह वही अपना और अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार को घर के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। तभी दोपहर एक बजे के करीब छोटी बेटी इकरा कूलर चलाने के लिए बोर्ड में तार लगाने लगी। अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। चीख सुनकर घरवालों के साथ ही आसपास के लोग पहुंचे और उसे लेकर कॉल्विन अस्पताल पहुंचे लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर परिजन बिलखने लगे। करेली पुलिस का कहना है कि घरवाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। ऐसे में लिखापढ़ी के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।