फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   At the Bangar intersection, a young man boarded a 40 feet high power tower, and the people who were down.

Prayagraj : पीएम को बुलाने की मांग, विद्युत टॉवर पर छह घंटे चढ़ा रहा युवक

Wed, 25 Nov 2020 01:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
At the Bangar intersection, a young man boarded a 40 feet high power tower, and the people who were down.
prayagraj news : विद्युत विभाग के टावर पर चढ़ा युवक। - फोटो : prayagraj

बैरहना में नए पुल के पास स्थित 32 हजार केवी लाइन के विद्युत टॉवर पर चढ़े युवक ने पुलिस को दिन भर छकाया। करीब छह घंटे बाद उसे नीचे उतारा जा सका और तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। कोरंाव निवासी सौरभ तिवारी 30 मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब नए पुल के पास 40 फीट ऊंचे विद्युत टॉवर पर चढ़ गया।

विज्ञापन

At the Bangar intersection, a young man boarded a 40 feet high power tower, and the people who were down.
Prayagraj News - फोटो : prayagraj

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उतरने को कहा लेकिन वह राजी नहीं हुआ। इसके बाद घंटों मान-मनौव्वल चलती रही लेकिन वह नहीं माना। शाम 5.30 बजे के करीब अंधेरा होने पर वह नीचे उतरा। पुलिस के पूछने पर बताया कि वह गुजरात में रहकर चौकीदार का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

At the Bangar intersection, a young man boarded a 40 feet high power tower, and the people who were down.
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जनवरी में ही घर वापस आया। आरोप है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और भाई उससे मारपीट करता है। टॉवर पर चढ़ने की वजह पूछने पर बताया कि पीएम आकर उसकी समस्या सुनें, इसलिए उसने ऐसा किया। कीडगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना पर पहुंची कोरांव पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

विज्ञापन

At the Bangar intersection, a young man boarded a 40 feet high power tower, and the people who were down.
prayagraj news - फोटो : prayagraj

ट्रांसमीशन विभाग के इस टावर से शहर के आधे हिस्से को बिजली की आपूर्ति की जाती है. मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके तत्काल इलाके की बिजली कटवा दी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। सूचना पर दमकर विभाग के लोग भी पहुंच गए और अपने स्तर से युवक से नीचे उतरने का इशारा करने लगे लेकिन युवक उतरने को राजी नहीं है।

अधिकारियों के लगातार चिल्लाने के बावजूद युवक कोई जवाब नहीं दे रहा है। इससे परेशानी और भी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। हमेशा वह इसी तरह की हरकत करता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed