फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Professor strictly between recruitment exam

सख्ती के बीच हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा

Mon, 08 Dec 2014 12:36 AM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Assistant Professor strictly between recruitment exam
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए पहली बार रविवार को आयोजित परीक्षा में काफी सख्ती दिखी। प्रश्न पत्र के स्तर और व्यवस्था को लेकर अभ्यर्थी भी संतुष्ट दिखे। पहले चरण की परीक्षा के सकुशल निपट जाने के बाद दूसरे चरण के एग्जाम को लेकर अटकलें भी दूर हो गई हैं।
विज्ञापन

इस बार भी 46 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों पर भर्ती के लिए 60 हजार से अधिक आवेदन हुए हैं। आयोग ने पहली बार लिखित परीक्षा का निर्णय लिया। आयोग ने पहले चरण में सिर्फ आठ विषयों प्राचीन इतिहास, अंग्रेजी, वनस्पति विज्ञान, संगीत, कृषि अभियंत्रण, कृषि रसायन, कृषि वनस्पति और सांख्यिकी की परीक्षा कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


परीक्षा की शुचिता के लिए कई सख्त कदम उठाए गए थे। सभी आठ सेंटर पर मजिस्ट्रेट तो तैनात रहे ही, विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर पर्यवेक्षक की भूमिका में रहे। परीक्षा में सख्ती का असर भी दिखा। बिशप जानसन स्कूल सिविल लाइंस केंद्र से परीक्षा देकर निकले अरविंद, राहुल सिंह का कहना था कि उम्मीद से कहीं अच्छी परीक्षा हुई। प्राचीन इतिहास विषय से परीक्षा दे रहे अरविंद का कहना था कि पेपर स्तरीय तो रहा। उसमें सिलेबस के सभी खंड को बराबर महत्व दिया गया है। अंग्रेजी विषय से परीक्षा दे रहे अमित राठौर की भी यही प्रतिक्रिया रही। आयोग अध्यक्ष डॉ. रामवीर यादव ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। दूसरे चरण की परीक्षा का कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाएगा। सचिव डॉ. संजय सिंह ने बताया कि परीक्षा में 80 फीसदी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा तीन चरणों में कराई जाएगी। अगले चरण की परीक्षा का कार्यक्रम रविवार को हुए एग्जाम पर निर्भर था। इसलिए आयोग ने दूसरे चरण की परीक्षा की तिथि भी घोषित नहीं की थी। हालांकि अब सकुशल परीक्षा निपट जाने के बाद सभी तरह की आशंकाएं दूर हो गई हैं। आयोग ने अगले चरण की परीक्षा 30 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया है लेकिन केंद्र के लिए चयनित कई स्कूल उस दिन खुले रहेंगे। आयोग के अफसर के अनुसार स्कूलों से बात की जा रही है। बात बन गई तो 30 दिसंबर को परीक्षा होगी। अन्यथा, चार जनवरी को होगी। दूसरे चरण में 15 विषयों की परीक्षा होगी। तिथि और विषय की घोषणा एक-दो दिन में कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed