फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Professor Recruitment – Five-member committee constituted to resolve equivalence dispute.

UP : सहायक प्रोफेसर भर्ती- समकक्षता विवाद दूर करने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित

Mon, 10 Aug 2026 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Aug 2026 06:02 PM IST
सार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 44 विषयों के 2,107 सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया अटक गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन पदों पर भर्ती के लिए ई-पोर्टल पर अधियाचन अपलोड किया था।

विज्ञापन
Assistant Professor Recruitment – Five-member committee constituted to resolve equivalence dispute.
शिक्षक भर्ती। - फोटो : चैटजीपीटी।

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 44 विषयों के 2,107 सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया अटक गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन पदों पर भर्ती के लिए ई-पोर्टल पर अधियाचन अपलोड किया था, लेकिन विषयों की उपाधियों की समकक्षता स्पष्ट न होने के कारण उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इसे वापस लौटा दिया है।

विज्ञापन

अधियाचन लौटाए जाने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने शासन को पत्र लिखकर शासन से मार्गदर्शन मांगा था। शासन ने मामले में संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा अनुभाग-5 की ओर से पांच सदस्यीय समिति गठित की है। समिति का मुख्य कार्य विभिन्न विषयों के उपाधियों की समकक्षता को स्पष्ट करना है।

विज्ञापन

इस समिति की अध्यक्षता शासन के विशेष सचिव बद्रीनाथ सिंह करेंगे। निदेशक उच्च शिक्षा मोनिका सिंह ने उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से सहायक निदेशक बीएल शर्मा को समिति का सदस्य नामित किया है। समिति की बैठक 12 अगस्त को लखनऊ स्थित सचिव भवन में आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed