फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant professor recruitment expected to be completed next year

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अगले साल पूरी होने की उम्मीद

Sun, 23 May 2021 09:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 May 2021 09:21 PM IST
सार

  • एक लाख अभ्यर्थियों ने भरे हैं फार्म, कोविड के कारण स्थगित हो चुकी है परीक्षा
  • कई चरणों में प्रस्तावित है लिखित परीक्षा, भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में लगेगा समय

विज्ञापन
Assistant professor recruitment expected to be completed next year
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती अब अगले साल ही पूरी होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेव आयोग 26 मई से प्रस्तावित लिखित परीक्षा को स्थगित किया जा चुका है। लिखित परीक्षा कई चरणों में प्रस्तावित है और इसके बाद इंटरव्यू होना है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में सात से आठ माह का वक्त लगेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के लिए काफी इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 46 के तहत भूगर्भ विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद और विज्ञापन संख्या 50 के तहत 49 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों यानी कुल 2003 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हुई थी। तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए गए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी और इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा प्रयागराज में ही आयोजित की जानी है, जबकि अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में लिखित परीक्षा कई चरणों में प्रस्तावित है।
विज्ञापन


आयोग ने 26 मई से लिखित परीक्षा प्रस्तावित की थी, लेकिन अब तय समय पर परीक्षा नहीं होगी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने केंद्रों का निर्धारण नहीं किया था, सो आयोग को लिखित परीक्षा की अगली तिथि के साथ केंद्रों का निर्धारण भी करना होगा। परीक्षा में तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना है। ऐसे में कोविड संक्रमण की स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने के बाद ही लिखित परीक्षा कराए जाने की संभावना है। उधर, आवेदन तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि इस मामले का निपटारा होने के बाद ही लिखित परीक्षा पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed