{"_id":"5c2b9216bdec2256d967776e","slug":"assistant-professor-recruitment-admit-card-released-by-higher-education-service-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने जारी किए प्रवेशपत्र, 35 केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने जारी किए प्रवेशपत्र, 35 केंद्रों पर होगी परीक्षा
Tue, 01 Jan 2019 10:32 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के अशासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की लिखित परीक्षा शहर के 35 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी परीक्षा के आयोजन को लेकर असमंजस में थे। उन्हें प्रवेशपत्र जारी होने का इंतजार था। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं। पहले चरण में विज्ञापन संख्या 47 के तहत 23 और विज्ञापन संख्या 46 के तहत एक विषय में असिस्टेेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए 15 दिसंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। कुल 24 विषयों की परीक्षा के लिए 15144 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन
पांच जनवरी को होने वाले दूसरे चरण की परीक्षा विज्ञापन संख्या 47 के तहत छह विषयों के लिए होनी है, लेकिन इसमें आवेदकों की संख्या 17 हजार से अधिक है। इसलिए पिछली बार के मुकाबले इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक होगी। दूसरे चरण में हिंदी, अर्थशास्त्र, उर्दू, रसायन विज्ञान, इतिहास एवं शारीरिक शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिखित परीक्षा होनी है। तीसरे और आखिरी चरण की परीक्षा 12 जनवरी को भूगोल, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, वाणिज्य एवं गणित विषय के लिए होगी।
विज्ञापन