{"_id":"5eeb89f68ebc3e42b92535df","slug":"assistant-professor-paves-the-way-for-societal-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के परिणाम का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के परिणाम का रास्ता साफ
Fri, 19 Jun 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट जारी करने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने याची अभ्यर्थियों को इंटरव्यू कराकर निर्धारित समय में परिणाम घोषित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इस मसले पर समाजशास्त्र के अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में जाकर ज्ञापन दिया और भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आयोग के अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि जल्द याचिकाकर्ताओं का इंटरव्यू कराकर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के 273 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर चुका है और 28 फरवरी को इंटरव्यू भी करा चुका है, लेकिन इस बीच परिणाम से असंतुष्ट कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन
न्यायालय ने आदेश दिया है कि याची अभ्यर्थियों का इंटरव्यू कराकर अंतिम चयन परिणाम शीघ्र घोषित कर दिया जाए। आदेश आने के बाद साक्षात्कार दे चुके अभ्यर्थी आयोग में लगातार प्रत्यावेदन दे रहे हैं कि याची अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराकर रिजल्ट जल्द घोषित कर दिया जाए।
जब आयोग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया तो अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों की मांग है कि इंटरव्यू कराकर रिजल्ट जल्द जारी किया जाए, वरना नियमित रूप से धरना होगा। आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि एक-दो दिन में हाईकोर्ट के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी मिल जाएगी और कोर्ट ने जो समय निर्धारित किया है, उससे पहले ही इंटरव्यू कराकर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।