{"_id":"6afe0d6a2baaaefab20605f1","slug":"assistant-manager-dies-in-accident-on-new-yamuna-bridge-father-suspects-murder-allahabad-news-c-3-ald1020-1020490-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नए यमुना पुल पर हादसे में सहायक मैनेजर की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नए यमुना पुल पर हादसे में सहायक मैनेजर की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
नए यमुना पुल पर संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले आदित्य बिड़ला लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के 26 वर्षीय सहायक मैनेजर अविजीत तिवारी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके पिता रमेश कुमार तिवारी ने बेटे की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। कीडगंज पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अविजीत नैनी के गंगोत्री नगर में रहते थे और सिविल लाइंस शाखा में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पिता के अनुसार, 11 नवंबर की रात करीब 12:20 बजे अविजीत अपने दोस्तों अभिषेक, आकाश और शिवम के साथ भोजन करने निकले थे। वे अलोपीबाग स्थित श्रीराम भोग स्वीट हाउस गए थे। भोजन के बाद दोस्त शिवम अविजीत को झुंसी ले गया। रात करीब 2:10 बजे अभिषेक ने फोन कर सूचना दी। उसने बताया कि अविजीत का नए यमुना पुल पर किसी अज्ञात व्यक्ति से हादसा हो गया है।
पुलिस ने अविजीत को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे परिजन उसे लखनऊ के वेदांता अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान अविजीत की मौत हो गई। पिता ने कीडगंज थाने में तहरीर देकर बेटे की मौत की परिस्थितियों की जांच की मांग की है। कीडगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।