फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Asphalt-based gravel roads in Jhunsi Kohna ward began to crumble underfoot as soon as they were built, sparking outrage.

Prayagraj News: झूंसी कोहना वार्ड में बनते ही पैरों से ही उखड़ने लगी डामर-गिट्टी से बनी सड़क, आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Asphalt-based gravel roads in Jhunsi Kohna ward began to crumble underfoot as soon as they were built, sparking outrage.
बारिश के दौरान झूंसी कोहना वार्ड के तहत आने वाले विभिन्न डामर की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो गई हैं। इन्हें दोबारा बनाने के लिए नगर निगम से टेंडर निकाला गया। तकरीबन 33 लाख के टेंडर से डामर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया लेकिन सड़क के बनने के कुछ देर बाद ही वह पैरों से ही उखड़ने लगी। घटिया सड़क निर्माण का लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल करना शुरू किया तो खलबली मच गई। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार ने लोगों को दोबारा सड़क के बनाए जाने का आश्वासन दिया। पूरे प्रकरण की शिकायत नगर निगम के उच्च अफसरों से भी की गई है।
विज्ञापन

झूंसी कोहना वार्ड 75 की आवास विकास कालोनी योजना तीन में तकरीबन एक किलोमीटर डामर सड़क का निर्माण होना है। दो दिन पहले डामर सड़क का निर्माण भी शुरू किया गया। कोहना वार्ड के पार्षद अनिल यादव ने बताया कि सड़क का निर्माण तकरीबन 33 लाख की लागत से कराया जा रहा है। डामर सड़क का निर्माण सेक्टर चार के मुख्य मार्ग, सेक्टर नौ, सेक्टर पांच, छह और अन्य जगहों पर किया जाना है। पर हालात यह हैं कि सांई मंदिर के पास बनी डामर सड़क बनने के कुछ देर बाद ही पैर लगाने से उखड़ने लगी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर विभागीय अफसर भी मौके पर पहुंचे। घटिया सड़क निर्माण देख लोगों ने कई जगहों पर कार्य भी रुकवा दिया।
विज्ञापन

सेक्टर चार का मुख्य मार्ग पूरा बनना था लेकिन पैचिंग कर छोड़ दिया गया
तकरीबन 33 लाख की लागत से बन रहे डामर सड़़क में आवास विकास कालोनी योजना तीन के सेक्टर चार का मुख्य मार्ग भी शामिल है लेकिन ठेकेदार ने पूरी सड़क का निर्माण करने के बजाए केवल उन्हीं जगहों पर पैचिंग की जहां पर गड्ढ़े थे। वो पैचिंग भी निर्माण के दूसरे दिन ही कई जगहों से उखड़ने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed