फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Asif Durrani, the absconding main accused in the murder case of property dealer Irfan in Kareli

Prayagraj : इरफान को गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी राशिद दुर्रानी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

Fri, 24 Apr 2026 01:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Apr 2026 01:39 PM IST
सार

करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहा के पास प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी के भाई राशिद को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Asif Durrani, the absconding main accused in the murder case of property dealer Irfan in Kareli
प्रॉपर्टी डीलर इरफान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहा के पास प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी के भाई राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस जांच में पता चला कि राशिद ने ही इरफान को 315 बोर के तमंचे से गोली मारी थी। शुक्रवार पुलिस ने आरोपी को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

आठ अप्रैल को इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार आरोपी को करेली थाना क्षेत्र के बरखंडी महादेव मोड़ के पास से दबोच लिया गया। पूछताछ में बताया कि उसने ही इरफान को गोली मारी थी। इसके बाद उसने पहले अलग-अलग रूट से ट्रक पर सवार होकर बेंगलूरू और फिर झारखंड में अपने छिपने का ठिकाना बनाया था। इस बीच वह परिवार से मिलने प्रयागराज आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

 

आसिफ के बारे में नहीं कोई जानकारी...

पुलिस पूछताछ में आरोपी राशिद ने बताया कि वारदात के बाद तमंचा आसिफ को दे दिया था। इसके बाद सभी आरोपी अलग-अलग फरार हो गए। उसका भाई आसिफ दुर्रानी कहां छिपा है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जांच में पता चला कि राशिद पर धूमनगंज और करेली थाने में विभिन्न धाराओं में पांच एफआईआर दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

योजना में आठ आरोपी शामिल

जांच में पता चला कि गोली मारने से पहले घटनास्थल पर इरफान से मारपीट हुई थी। इस योजना में सात- आठ आरोपी शामिल थे। मामले में पुलिस अबतक राशिद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, अन्य की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं, करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी आसिफ की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही है, जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा।



 

सरेआम गोली मारकर की गई थी हत्या

करेली में प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान गद्दी की आठ अप्रैल को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आसिफ दुर्रानी और उसके भाई राशिद दुर्रानी को मुख्य आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से ही दोनों फरार हो गए थे। पुलिस की छानबीन में आसिफ का कनेक्शन माफिया अतीक अहमद से मिला। यह अतीक अहमद के आईएस -27 गैंग का शार्प शूटर था। इसके खिलाफ 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। 2020 में पीडीए ने इसके मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed