फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashram operator, accused of misdeed, still away from hold after 48 hours

दुष्कर्म का आरोपी आश्रम संचालक 48 घंटे बाद भी पकड़ से दूर

Sat, 08 Feb 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ashram operator, accused of misdeed, still away from hold after 48 hours
Ashram operator, accused of misdeed, still away from hold after 48 hours
झूंसी। माघ मेले के एक शिविर में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी आश्रम संचालक का 48 बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। जांच में पुलिस को पता चला है कि वह बलिया का रहने वाला है। मध्य प्रदेश के शहडोल में भी उसने आश्रम बना रखा है। यही नहीं साउथ मलाका स्थित एक लॉज में भी उसके कई साल तक रहने की सूचना मिली है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम बलिया भेजने के साथ ही उसके कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

माघ मेल में फूल-माला की दुकान चलाने वाले प्रतापगढ़ के परिवार की किशोरी से अन्नापूर्णा-काली मार्ग पर स्थित आश्रम के संचालक संजीव महाराज ने पांच फरवरी को दुष्कर्म किया था। फूल देने गई किशोरी को प्रसाद देने के बहाने अपने कक्ष में बुलाकर उससे जबरदस्ती की थी। घटना के बाद वह भाग निकला। उधर मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। साउथ मलाका, रामबाग और बैरहना में कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पता चला कि आरोपी कई साल तक साउथ मलाका के एक लॉज में कमरा नंबर 76 में रहा था। इस दौरान वह अपने को पत्रकार बताता था। इसी बीच एक दिन वह लॉज छोड़कर चला गया और खुद को संत बताने लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बलिया का रहने वाला है। उसने मध्य प्रदेश के शहडोल में भी आश्रम बना रखा है। हालांकि वह अक्सर प्रयागराज आया करता था। तलाश में पुलिस की एक टीम बलिया के लिए भी रवाना की गई है। इंसपेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि उसके कुछ रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed