फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashraf's woes started after the Raju Pal murder case

राजू पाल हत्याकांड के बाद शुरू हुए थे अशरफ के दुर्दिन 

Fri, 03 Jul 2020 11:53 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jul 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ashraf's woes started after the Raju Pal murder case
पुलिस ने पूर्व सपा विधायक खालिद अजीम को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
25 जनवरी 2005, यही वह तारीख है जिसने अशरफ और अतीक को बर्बाद कर डाला। यही वह दिन था जब सुलेमसराय में अत्याधुनिक हथियारों से लैस शूटरों ने तत्कालीन विधायक राजू पाल को गोलियों से भून दिया था। इसके बाद से ही अतीक और अशरफ के दुर्दिन शुरू हो गए। ज्यादातर समय वह फरार रहा। 2012 में सपा सरकार बनने के बाद अशरफ वापस आया लेकिन इस बार पुरानी हैसियत खत्म हो गई थी। 
विज्ञापन


राजू पाल हत्याकांड के बाद अशरफ को जेल भेज दिया गया था। हालांकि वह जल्द ही छूट गया था। 2007 में जैसे ही बसपा सरकार बनी अतीक और अशरफ दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने अतीक को तो दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था लेकिन अशरफ 2011 में पकड़ा गया था।
विज्ञापन


लगभग चार साल वह फरार रहा। इसके बाद सपा सरकार बनने के बाद वह फिर जेल से छूटा। 2017 में जैसे ही भाजपा सरकार बनी अशरफ फिर फरार हो गया था। तीन साल तक उसने फरारी काटी। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अशरफ के मोबाइल की तलाश, मिलेंगे मददगारों के नाम 

पुलिस ने गिरफ्तारी के समय अशरफ के पास से जो पिस्टल, फार्च्यूनर और रुपये आदि बरामदगी दिखाई है लेकिन उसका मोबाइल पुलिस नहीं ढूंढ पाई। यह बात भी हो सकती है कि पुलिस ने जानबूझकर उसके मोबाइल की बरामदगी न की हो।


उसके मोबाइल से ही पता चलेगा कि फरारी के दौरान वह किनके संपर्क में रहता था। मददगारों में कौन कौन शख्स शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जहां से गिरफ्तारी हुई है, हो सकता है कि वहीं किसी ने उसका मोबाइल छुपा दिया हो। मोबाइल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed