फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashok Singhal undertook the task of organizing Hindu society by instilling courage in the youth: Champat Rai.

युवाओं में साहस भरकर हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य अशोक सिंघल ने किया : चंपत राय

Wed, 07 Oct 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 07 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Ashok Singhal undertook the task of organizing Hindu society by instilling courage in the youth: Champat Rai.
एएमए सभागार में अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष समारोहमें उप​स्थित साधु-संत। अमर उजाला - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन

अशोक सिंघल ने युवाओं को संगठित कर उनमें साहस और सामाजिक कार्यों के प्रति उत्साह पैदा किया। यह बात विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में कही।
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कन्वेंशन सेंटर में विहिप की ओर से आयोजित समारोह में चंपत राय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल का चिंतन केवल राम जन्मभूमि तक सीमित नहीं था, बल्कि वह पूरे हिंदू समाज और देश की समस्याओं पर विचार करते थे। अशोक सिंघल ने विश्व हिंदू परिषद को युवाओं से जोड़ा और बजरंग दल के माध्यम से उन्हें सामाजिक कार्यों में लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने वेदों के संरक्षण, वेद पाठशालाओं, एकल अभियान और वनवासी बच्चों को रामकथा से जोड़ने जैसे कार्यों को भी आगे बढ़ाया। संत रविदास की वाणी के संग्रह और सामाजिक समरसता के लिए भी उन्होंने काम किया। 2001 के प्रयागराज कुंभ में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा और शंकराचार्य समेत विभिन्न परंपराओं के संतों को एक मंच पर लाना उनके व्यापक चिंतन का उदाहरण था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हिंदू समाज की एकजुटता का परिणाम है। अशोक सिंघल की वैदिक शिक्षा को घर-घर पहुंचाने की इच्छा थी। उनके बताए मार्ग पर वेद विद्यालय और एकल विद्यालय जैसे अभियान आगे बढ़ रहे हैं। इशारे-इशारे में यह भी कहा अशोक जी के तीन संकल्प अयोध्या, मथुरा, काशी में मथुरा व काशी का संकल्प पूर्ण होने का समय आ गया है। पूरी दुनिया का हिंदू समाज श्री राम जन्मभूमि जैसा ही स्वरूप मथुरा और काशी का भी चाहता है।
अध्यक्षता बृजमोहन लाल ने की। इस दौरान श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंत्री और अलोपशंकरी शक्तिपीठ के प्रबंधक स्वामी यमुनापुरी महाराज, विहिप के काशी प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह, अखिल भारतीय हेला समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन, प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र, प्रांत मंत्री डॉ.राज नारायण, संजय गुप्त, अजय गुप्ता रहे।

चंपत राय पर कोई उंगली उठाए तो हम बर्दाश्त कर सकते हैं क्या: केशव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाई, उन्हें राम मंदिर के विषय में बोलने का अधिकार नहीं। ऐसे लोग ढोंगी कालनेमि हैं। चंपत राय पर कोई उंगली उठाए तो हम बर्दाश्त कर सकते हैं क्या? उन्हाेंने कहा कि देश के भीतर भी देश को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। हम एकजुट रहेंगे तो आगे बढ़ते जाएंगे। देश बहुत तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। दुनिया के कई देशों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा। मीडिया से बातचीत के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा को टिकट देने के सवाल पर केशव ने कहा कि पार्टी के निर्णय का स्वागत है। 2027 में हम तीसरी बार जीतने जा रहे हैं।

एएमए सभागार में अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष समारोहमें उपस्थित साधु-संत। अमर उजाला

एएमए सभागार में अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष समारोहमें उपस्थित साधु-संत। अमर उजाला- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed