फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashes of Devi Prasad, the head priest of Maihar Dham, immersed in Sangam

Prayagraj : मैहर धाम के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद की अस्थियां संगम में विसर्जित, अस्थिकलश यात्रा में जुटे भक्त

Sat, 18 Nov 2023 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 06:48 PM IST
सार

मां शारदा शक्ति पीठ मैहर धाम के पुजारी देवी प्रसाद की अस्थियां संगम तट पर शनिवार शाम चार बजे सविधि पूजन और कर्मकांड के बाद विसर्जित की गई। इस दौरान बड़े हनुमान मंदिर के पास वदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। संगम पर अनुयायियों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था।

विज्ञापन
Ashes of Devi Prasad, the head priest of Maihar Dham, immersed in Sangam
देवी प्रसाद पांडेय, प्रधान पुजारी, मां शारदा मंदिर मैहर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मैहर माता मंदिर के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद महाराज की अस्थियां शनिवार की शाम संगम में विसर्जित कर दी गईं। इससे पहले अस्थिकलश यात्रा निकाली गई। अस्थि कलश उनके ज्येष्ठ पुत्र पवन पांडेय उर्फ दाऊ सरकार लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

मां शारदा शक्ति पीठ मैहर धाम के पुजारी देवी प्रसाद की अस्थियां संगम तट पर शनिवार शाम चार बजे सविधि पूजन और कर्मकांड के बाद विसर्जित की गई। इस दौरान बड़े हनुमान मंदिर के पास वदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। संगम पर अनुयायियों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था।

विज्ञापन

इससे पहले नया बैरहना से अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान अनुयायी मैहर माता के जयकारों के साथ अस्थिकलश लेकर संगम तट पहुंचे। वहां परिवार के सदस्यों के साथ दीपक पांडेय, बमबम महराज, धीरज पांडेय समेत तमाम लोग अनुयायियों को ढांढस बंधाते रहे। संगम तट पर पुजारी देवी प्रसाद रचित भजन भी गूंजते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed