फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arya Kanya College

आर्य कन्या की दीवार गिराई, चार पेड़ भी काटे

Fri, 06 Sep 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Arya Kanya College
Arya Kanya College - फोटो : CITY DESK
प्रधानाचार्य ने थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

प्रयागराज। मुट्ठीगंज में आर्य कन्या इंटर कालेज के पीछे की दीवार गिराकर चार पेड़ कटवा दिए गए। अवकाश के बाद प्रधानाचार्य तथा अन्य लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। कालेज के पीछे रहे वाले एक शख्स के खिलाफ तहरीर दी गई है, आरोप लगाया गया है कि जमीन कब्जा करने के लिए यह हरकत की गई है।

आर्य कन्या इंटर कालेज के पीछे रहने वाले एक शख्स ने कुछ दिन पहले पीछे की दीवार तोड़कर चार पेड़ कटवा दिए। तीन दिन की छुट्टी के बाद जब कालेज खुला तो सब हैरत में पड़ गए। दीवार तोड़ने के साथ ही गैलरी में भी कब्जा कर लिया गया था। प्रधानाचार्य डा. सुधा रानी उपाध्याय ने प्रबंधक को जानकारी दी। उसके बाद थाने पर तहरीर दी गई। बताया गया कि जहां पड़ोस के रहने वाले शख्स ने कब्जा किया है, वहीं लड़कियों का शौचालय है। लड़कियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाएं भी होती हैं, दीवार तोड़ दिए जाने के बाद परीक्षा की शुचिता भी खतरे में पड़ गई है। पुलिस से कहा गया है कि तुरंत निर्माण कार्य रुकवाकर विद्यालय की जमीन को वापस किया जाय। मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर ने बताया है कि जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed