फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Artificial Intelligent: Model of driverless car will be ready in IIIT

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट : IIIT में तैयार होगा चालक रहित कार का माॅडल, डीएसटी से दो करोड़ रुपये की मिलेगी मदद

Sun, 02 Jun 2024 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jun 2024 11:52 AM IST
सार

ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भविष्य की मांग को देखते हुए इसका माॅडल तैयार किया जाएगा। इंटेलीजेंस आधारित इस तकनीक के फायदे हैं तो खतरे भी हैं। ऐसी कार बनाने को लेकर दुनिया के अन्य देशों में भी शोध चल रहे हैं।

विज्ञापन
Artificial Intelligent: Model of driverless car will be ready in IIIT
मानव रहित कार. सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय सूचना प्राैद्योगिकी संस्थान (टि्रपलआईटी) में चालक रहित कार का माॅडल तैयार किया जाएगा। इस काम में देश के तीन अन्य संस्थान और अमेरिका के एक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक सहयोग करेंगे। परियोजना के लिए भारत सरकार से दो करोड़ रुपये की मदद मिलेगी। साथ ही अमेरिका से पांच लाख डॉलर भी स्वीकृत हो चुके हैं।

विज्ञापन


ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भविष्य की मांग को देखते हुए इसका माॅडल तैयार किया जाएगा। इंटेलीजेंस आधारित इस तकनीक के फायदे हैं तो खतरे भी हैं। ऐसी कार बनाने को लेकर दुनिया के अन्य देशों में भी शोध चल रहे हैं। टि्रपलआईटी के सेंटर ऑफ इंटेलिजेंट रोबोटिक्स के प्रमुख प्रोफेसर जीसी नंदी ने बताया कि इस परियोजना में आईआईटी जम्मू के डॉ. नलिन कुमार शर्मा, आईआईआईटी ग्वालियर के डॉ. राहुल काला, सीआईआर आईआईआईटी के डॉ. सूर्य प्रकाश भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसमें अमेरिका का सहयोगी विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय भी है। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए यूएस-एनएसएफ की ओर से आधा मिलियन अमेरिकी डॉलर स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं डीएसटी की ओर से दो करोड़ प्रस्तावित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हमारी युवा टीम अगले तीन वर्षों तक परियोजना पर काम करेगी। चौराहों पर स्वचालित वाहनों का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवहार पर शोध होगा। बताया कि इंटेलिजेंट रोबोटिक्स को केंद्र की ओर से लगातार यह पांचवीं परियोजना दी गई है। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मुकुल शरद सुतावने ने इंटेलिजेंट रोबोटिक्स केंद्र को यह संयुक्त परियोजना पाने के लिए बधाई दी। कहा कि यूएस-एनएसएफ और डीएसटी जैसे प्रतिष्ठित संगठनों से पर्याप्त धनराशि मिलने से बेहतर काम होगा। इस परियोजना के जरिए हम भविष्य के लिए कुछ नया तैयार कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed