फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrested for demanding extortion of five lakh rupees from businessman

व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Wed, 07 Jul 2021 08:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Arrested for demanding extortion of five lakh rupees from businessman
नशे की पूर्ति करने के लिए सीमेंट कारोबारी से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया। वह ढाबे पर खड़े होने वाले ट्रकों से मोबाइल चुराता था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। कोहड़ौर कस्बा निवासी श्याम बाबू जायसवाल ने छह जून को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भतीजे अनुभव जायसवाल के मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया था।
विज्ञापन

अंजान नंबर से काल करने वाले ने उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर पिता व चाचा की तरह गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार भोर में सूचना मिलने के बाद मकूनपुर नहर पटरी से पुलिस ने आनंद मोहन मिश्र उर्फ महात्मा निवासी करिस्ता थाना कोहड़ौर को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आनंद ने बताया कि वह नशे का आदी है।
विज्ञापन

इसके लिए ढाबों पर खड़े होने वाले ट्रकों से मोबाइल समेत अन्य सामान चुराता है। त्रिसुंडी के पास खड़े ट्रक से मोबाइल चुराने के बाद उसने उसमें दूसरा सिम लगाया। इस बीच उसने सोचा कि कोहड़ौर के व्यवसायी श्यामसुंदर व श्याममूरत की 2018 में रंगदारी के लिए गोली मारकर हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब कारोबार करने अनुभव को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगी जाए। रंगदारी मांगने के बाद उसने सिम तोड़ दिया। उसने गांव के ही हरिश्चंद्र को तीन सौ रुपये में मोबाइल बेचा था। पुलिस ने आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed