{"_id":"5d4b36fd8ebc3e6d121501f5","slug":"arrest-of-bjp-mla-dinanath-bhaskar-attachment-warrant-allahabad-news-ald251637053","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर की गिरफ्तारी, कुर्की वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर की गिरफ्तारी, कुर्की वारंट
विज्ञापन
Arrest of BJP MLA Dinanath Bhaskar, attachment warrant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर की गिरफ्तारी, कुर्की वारंट
प्रयागराज। मतदान में बाधा डालने और पीठासीन अधिकारी की पिटाई करने के मुकदमे में उपस्थित न होने पर स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने भदोही के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर के खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया है। प्रकरण की सुनवाई नौ सितंबर को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुनकर दिया है।
घटना 12 मई 2019 की भदोही के औराई थाने की है। ग्राम लसमडा स्थित मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी राधेश्याम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि विधायक दीनानाथ भास्कर अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र में आए और कहा कि मतदान ठीक से नहीं हो रहा है। इसके बाद विधायक पीठासीन अधिकारी को मारने पीटने लगे । जिससे उनके चेहरे से खून बहने लगा और मतदान बाधित हुआ था। मुकदमे की सुनवाई में विधायक उपस्थित नहीं हो रहे हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ पहले जमानती और गैरजमानती वारंट के बाद अब कुर्की वारंट जारी किया है।