{"_id":"5818ed974f1c1bad314368d1","slug":"arrest-at-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे पुलिस ने जंक्शन पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच किलो अफीम बरामद की है। करीब एक करोड़ रुपये कीमत की अफीम की खेप झारखंड से दिल्ली और राजस्थान भेजी जा रही थी। इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश हो रही है।
जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह को सोमवार शाम खबर मिली कि मूरी एक्सप्रेस ट्रेन से एक व्यक्ति अफीम की खेप लेकर आ रहा है। रेलवे पुलिस ने ट्रेन आने पर प्लेटफार्म पर चेकिंग शुरू की तो प्लास्टिक का थैला लेकर जा रहे एक व्यक्ति पकड़ में आ गया। थैले की तलाशी में पांच किलो अफीम मिली। एक किलो अफीम की कीमत बाजार में बीस लाख रुपये है। यूं बरामद अफीम कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पकड़ा गया मोहम्मद रियाज झारखंड में पलामू जिले का रहने वाला है। वह पलामू के ही हुसैनाबाद से अफीम लेकर मूरी एक्सप्रेस में चढ़ा। अफीम को उसने टायलेट की छत के बाक्स में छिपा दिया था। उसे यह खेप दिल्ली और राजस्थान पहुंचानी थी। उसके साथियों की तलाश की जा रही हैै।