फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arddhkunb would not be ready until the bridge over the confluence

अर्द्धकुंभ तक तैयार नहीं हो सकेगा संगम के ऊपर पुल

Tue, 27 Dec 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Dec 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Arddhkunb would not be ready until the bridge over the confluence
ऊंचा गलियारा
नैनी को झूंसी से जोड़ने के लिए संगम के नजदीक बनने वाले फोरलेन एलीवेटेड पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भले ही कर दिया, लेकिन इसके निर्धारित समय में पूरा होने के कोई आसार नहीं हैं। ऐसे में वर्ष 2019 में लगने वाले अर्द्धकुंभ में श्रद्धालुओं को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। ऐसा इसलिए कि पहले तो निर्माण एजेंसी जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) ने पुल तैयार करने की अवधि 30 माह निर्धारित की है। दूसरे अभी जमीन के अधिग्रहण और कई विभागों की एनओसी भी नहीं मिली है। यह काम पूरा होने में एक माह से अधिक का समय लग सकता है। इस बीच माघ मेला भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में मेला खत्म होने के बाद यानी मार्च 2017 में काम शुरू होने की संभावना है और तय समय अवधि यानी जून 2019 में पूरा करने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


इस पुल की लागत 1252.58 करोड़ रुपये निर्धारित है। संगम के नजदीक से गुजरने वाले पुल की लंबाई 1632 मीटर होगी। इसके साथ नैनी में अरैल की ओर नए यमुना पुल से महेश योगी आश्रम तक 3019 मीटर लंबी फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। अरैल बांध को चौड़ा करने के लिए 368 मीटर लंबाई में फोरलेन वायाडक्ट बनेगा। इसी तरह झूंसी साइड में गंगा के बाएं तट पर 2208 मीटर लंबाई में वायाडक्ट एवं 53 मीटर फोरलेन सड़क बनाई जाएगी, जिसे शास्त्री पुल से जोड़ा जाएगा। शास्त्री पुल के निकट होल्डिंग क्षेत्र बनेगा जहां से मेला के दौरान वृद्ध, अशक्त एवं दिव्यांग स्नानार्थी वायाडक्ट पर आ सकेंगे। वायाडक्ट से गंगा के बेड तक पहुंचने के लिए 10 लिफ्ट लगाई जाएगी। स्नानार्थी इन लिफ्टों के जरिए सीधे संगम के पास उतरकर स्नान कर सकेंगे।
विज्ञापन


सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक कमल सिंह के मुताबिक जमीन अधिग्रहण का काम जिला प्रशासन के स्तर से हो रहा है। एडीए, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी से एनओसी मिल गई है, जबकि पर्यावरण समेत अन्य विभागों से एनओसी मिलना बाकी है। यह सभी औपचारिकताएं जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि पुल का निर्माण शुरू होने के बाद काम तेजी से कराया जाएगा। पुल अर्द्धकुंभ तक तैयार कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पुल के रूप में इलाहाबादियों को बड़ी सौगात दी है। इसका सबसे ज्यादा फायदा नैनी से झूंसी आने जाने वालों और भारी वाहनों को होगा, क्योंकि अभी तक इन क्षेत्रों के लोगों और भारी वाहनों को नए यमुना ब्रिज से होकर जाना-आना पड़ता है और यह दूरी करीब दस किलोमीटर पड़ती है। पुल बनने के यह दूरी महज तीन किलोमीटर रह जाएगी। वाराणसी से आकर मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले वाहनों के कारण फोर्ट रोड, बैरहना में लगने वाले जाम की समस्या भी खत्म होगी।


नया पुल बनाने के साथ झूंसी में हाईवे को छह लेन का किया जाएगा। यह काम लोक निर्माण विभाग कराएगा। दरअसल कुंभ, अर्द्धकुंभ और हर वर्ष लगने वाले माघ मेला के दौरान वाराणसी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंदावा चौराहा से प्रतिबंधित कर दिया जाता है। यह सड़क छह लेन की होने के बाद अंदावा चौराहा से शास्त्री पुल होकर वाहन निकल सकेंगे। साथ ही शास्त्री पुल के निकट स्थित होल्डिंग क्षेत्र तक श्रद्धालुओं के लिए अलग कॉरीडोर उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed