फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   April Fool will become forgotten

भूल गए तो बन जाएंगे अप्रैल फूल

Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
April Fool will become forgotten
‌ग‌िफ्ट आइटम्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
आज अगर कोई आपको बड़े प्यार से कीरिंग या पेन होल्डर गिफ्ट करे या फिर अगर कोई मोबाइल और स्टाइलिश रिस्ट वॉच पड़ी मिले तो लालच में आकर उसे उठाइयेगा नहीं। आज के दिन लोगों की जरूरत से ज्यादा आत्मीयता और आपकी लालच आप पर भारी पड़ सकती है। आपके अपनों ने ही आपको अप्रैल फूल बनाने की पूरी तैयारी कर रखी है। अपनेपन और लालच में आकर की गई छोटी सी गलती आपको दूसरों के सामने हंसी का पात्र बना देगी।
विज्ञापन


बाजार में अप्रैल फूल से जुड़े एक से बढ़कर एक गिफ्ट पहुुंचे हैं, जिनके लिए बृहस्पतिवार को जमकर खरीदारी हुई। सबसे ज्यादा डिमांड शॉकिंग गिफ्ट्स की रही जिसे छूते ही आपको जोर का झटका लगेगा। रिस्ट वॉच में टाइम सेट करने वाले बटन को छूने से झटका लग सकता है तो मोबाइल को ऑन करते भी आपको शॉक लग सकता है। इसके साथ ही मैजिक बॉक्स को खोलते ही उसमें से निकलने वाला कॉकरोच या फिर सांप आपको डराने के लिए काफी है। फव्वारा चौराहा स्थित बालाजी गिफ्ट सेंटर के संचालक संदीप कहते हैं, अप्रैल फूल के सामानों की कीमत 50 से 200 रुपये तक है। इसमें मोबाइल, रिस्ट वॉच, पेन की डिमांड सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed