{"_id":"5e29b4ea8ebc3e4b1b5ccb7e","slug":"appointments-stuck-even-after-selection-to-post-of-assistant-professor-from-uphesc","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएचईएससीः चयन के बाद भी फंसी सैकड़ों नियुक्तियां, 1150 में से 162 को ही आवंटित हुए कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएचईएससीः चयन के बाद भी फंसी सैकड़ों नियुक्तियां, 1150 में से 162 को ही आवंटित हुए कॉलेज
Thu, 23 Jan 2020 08:29 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 23 Jan 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन के बाद भी नियुक्तियां फंसी हुई हैं। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत 1150 पदों पर भर्ती होनी है और इनमें से 162 चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति मिली है। उच्च शिक्षा निदेशालय बाकी अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम एक सप्ताह में जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से अब तक 25 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराकर उन्हें कॉलेज आवंटित किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों की संख्या 162 है। वहीं, बाकी दस विषयों में 988 चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इनमें से सात विषयों का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है और अभ्यर्थी आए दिन निदेशालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन निदेशालय ने अभी ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
दो विषयों राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र का इंटरव्यू चल रहा है, जो फरवरी में पूरा होगा। वहीं, शिक्षाशास्त्र की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आयोग ने बुधवार को जारी किया है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से सात विषयों में चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजी जा चुकी हैं, सो आगे की प्रक्रिया अब निदेशालय को ही पूरी करनी है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि इस बार अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है, इसलिए थोड़ा वक्त लग रहा है। हफ्ते भर में काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में खुलेगा शिक्षाशास्त्र का रिजल्ट
- शिक्षाशास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 पदों पर भर्ती होनी है। इस परीक्षा को लेकर विवाद चल रहा था और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने बुधवार को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। अब लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू कराया जाएगा, लेकिन आयोग इस परीक्षा का रिजल्ट सार्वजनिक रूप से जारी नहीं करेगा। इंटरव्यू के बाद अंतिम चयन परिणाम एक बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा और रिजल्ट का लिफाफा वहीं खुलेगा।