फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appointment process for selected candidates of LT grade and spokesperson begins, last date is 27th December.

UPPSC : एलटी ग्रेड व प्रवक्ता के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, 27 दिसंबर है अंतिम तिथि

Wed, 25 Dec 2024 06:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Dec 2024 06:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2018 व प्रवक्ता भर्ती का 2020 में जारी किया था। दोनों ही भर्ती परीक्षाओं की पहली मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने के बाद रिक्त रह गईं सीटों को भरने के लिए आयोग ने द्वितीय अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी की थी।

विज्ञापन
Appointment process for selected candidates of LT grade and spokesperson begins, last date is 27th December.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) व प्रवक्ता के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों की नियुक्ति व पदस्थापन के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2024 है। इसके बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2018 व प्रवक्ता भर्ती का 2020 में जारी किया था। दोनों ही भर्ती परीक्षाओं की पहली मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने के बाद रिक्त रह गईं सीटों को भरने के लिए आयोग ने द्वितीय अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी की थी। इसमें चयनितों के अभिलेख सत्यापन के बाद आयोग ने 511 अभ्यर्थियाें की नियुक्ति की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेजी थी।

विज्ञापन


आयोग ने डेढ़ साल पहले द्वितीय अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी की थी। वहीं, सालभर पहले चयनितों की लिस्ट माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेज दी थी। लेकिन, नियुक्ति की प्रक्रिया लंबे समय तक अटकी रही। बाद में शासन की ओर से निर्देश जारी किए जाने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए 27 दिसंबर तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के आधार पर अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

चयनितों को हिंदी, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, कला, संगीत, गणित, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, नागरिक शास्त्र, वाणिज्य, संस्कृत, इतिहास विषय में नियुक्ति मिलनी है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक डॉ.महेंद्र देव के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन नियुक्ति/पदस्थापन प्रक्रिया में प्रतिभाग न करने की दशा में अभ्यर्थी को अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा और विभाग का निर्णय अंतिम होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा और किसी भी तरह की समस्या के निराकरण के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ईमेल आईडी onlineteachertransfer2024@gmail व मोबाइल नंबर (9368636558 जारी किया है। मोबाइल नंबर पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कॉल करके या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed